14.8 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedNDTV का नया अड़ंगा- शेयर ट्रांसफर के लिए इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट की...

NDTV का नया अड़ंगा- शेयर ट्रांसफर के लिए इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट की मंजूरी जरूरी, अडानी

Published on

नई दिल्ली

प्रसारण कंपनी एनडीटीवी की प्रवर्तक इकाई आरआरपीआर होल्डिंग ने वीसीपीएल से कहा है कि उसकी एनडीटीवी में हिस्सेदारी को आयकर विभाग ने अस्थायी तौर पर कुर्क कर रखा है। उसके ट्रांसफर के लिए उनकी मंजूरी जरूरी है। वीसीपीएल ने अडानी समूह की दो अन्य कंपनियों के साथ एनडीटवी के अधिग्रहण को लेकर कदम उठाए हैं। आरआरपीआर होल्डिंग की इस दलील को अडानी समूह ने खारिज किया है। इसे ‘गलत’ और ‘भ्रामक’ बयान करार देते हुए आरआरपीआर होल्डिंग को वॉरंट को इक्विटी शेयर में बदलने के लिए कहा है।

एनडीटीवी की तरफ से शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार उसके संस्थापकों राधिका और प्रणय रॉय ने सूचित किया है कि आरआरपीआर होल्डिंग ने अडानी समूह की कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लि. (वीसीपीएल) को सूचित किया है कि शेयर की कुर्की 2018 में अधिसूचित हुई थी। यह पुन:आकलन कार्यवाही के पूरा होने तक उसी स्थिति में बना रहेगा।

समूह ने आरआरपीआर होल्डिंग (आरआरपीआरएच) को पत्र वापस लेने के लिए कहा है और आरोप लगाया है कि यह वॉरंट को शेयर में बदलने तथा अपने दायित्वों को पूरा करने में देरी के इरादे से लिखा गया।सूचना के अनुसार, आरआरपीआरएच ने वीसीपीएल से कहा कि कुर्की के कारण आयकर प्राधिकरणों से मंजूरी की जरूरत होगी। साथ ही वीसीपीएल से आयकर प्राधिकरण को लिखे आवेदन में शामिल होने को कहा है।

एनडीटीवी ने कहा, ‘आयकर विभाग का 2017 का कुर्की आदेश 2009 में वीसीपीएल के साथ कर्ज समझौते से संबंधित है। और यह इस बात पर आधारित है कि आरआरपीआरएच ने (कथित रूप से) एनडीटीवी में अपनी नियंत्रणकारी हिस्सेदारी वीसीपीएल को 403.85 करोड़ रुपये में बेच दी। इससे पूंजी लाभ पर कर के रूप में 175 करोड़ रुपये की बात कही गयी है।’’

आरआरपीआरएच ने यह भी कहा कि एनडीटीवी के संस्थापक राधिका और प्रणय रॉय को व्यक्तिगत रूप से मामला न्यायिक स्तर पर होने से एनडीटीवी में अप्रत्यक्ष शेयरधारिता सहित किसी भी संपत्ति के सौदे को लेकर आयकर अधिकारियों से स्वतंत्र अनुमोदन की आवश्यकता हो सकती है।हालांकि, अडाणी समूह ने कहा कि आरआरपीआर होल्डिंग के पत्र में प्रामाणिकता का अभाव है और कानून के तहत इसका कोई आधार नहीं है। वास्तव में यह गलत इरादे से लिखा गया है।

अडानी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘आयकर विभाग का आदेश केवल एनडीटीवी के उस शेयर से जुड़ा है जो आरआरपीआर के पास है और किसी भी तरीके से आरआरपीआर को वीसीपीएल को वॉरंट के बदले इक्विटी शेयर आबंटन करने के संदर्भ में औपचारिकताओं को पूरा करने से नहीं रोकता।’अडानी समूह ने 23 अगस्त को एनडीटीवी में परोक्ष रूप से 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की थी। यह अधिग्रहण वीसीपीएल के जरिये किया गया जिसकी आरआरपीआर होल्डिंग में 99.99 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने गुरुवार को छह उम्मीदवारों के...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का होली मिलन समारोह

भोपाल। होली का त्योहार शहर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कृषि मंत्री...

भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को सिर्फ 10 रुपये में नाश्ता और चाय देने का प्रस्ताव

भोपाल: भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब बेहद कम कीमत में नाश्ता और चाय मिलने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...