18.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में रोड रेज का शिकार हुआ पुलिसकर्मी, युवक ने बेरहमी से...

दिल्ली में रोड रेज का शिकार हुआ पुलिसकर्मी, युवक ने बेरहमी से की पिटाई, FIR

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रोड रेज का मामला सामने आया है. रोड रेज का शिकार एक पुलिसकर्मी बना है. राह चलते मामूली बहस के बाद युवक ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की धर-पकड़ की कोशिशें शुरू कर दी हैं.

मामूली बहस के बाद एक युवक ने पुलिसकर्मी को इतना पीटा कि उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर इस मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.

दिल्ली में रोड रेज का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. पुलिसकर्मी के साथ पिटाई की ताजा घटना एक सितंबर रात करीब एक बजे की है. पुलिस के मुताबिक, एक सितंबर को रात एक बजे के करीब पीसीआर कॉल से विकासपुरी थाने को जानकारी मिली थी कि सड़क पर दो लोगों के बीच झगड़ा हो गया है. आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची.

इस दौरान पुलिस को पता चला कि दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला विपिन अपनी कार से जा रहा था. इसी दौरान एक बाइक सवार ने कार रोकने का इशारा किया. विपिन ने कार रोक दी. कार रुकते ही बाइक सवार युवक ने कहा कि कार ठीक तरह से चलाया करो. इसके बाद विपिन और बाइक सवार में कहासुनी शुरू हो गई.

देखते ही देखते बाइक सवार ने विपिन पर हमला बोल दिया. उसने कार सवार को इतना मारा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि विपिन मादीपुर थाने में तैनात है. वह कार से किसी काम से निकला था. पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है. पुलिस मामले की तहकीकात कर यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि झगड़े की असली वजह क्या है?

 

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...