19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलसमुद्र में बोटिंग, बीच पर वॉलीबॉल, सुपर-4 के मुकाबलों से पहले मस्ती...

समुद्र में बोटिंग, बीच पर वॉलीबॉल, सुपर-4 के मुकाबलों से पहले मस्ती के मूड में दिखी टीम इंडिया

Published on

एशिया कप 2022 के मुकाबले यूएई में खेले जा रहे हैं। पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग को हराकर भारतीय टीम सुपर-4 में पहुंच चुकी है। सुपर-4 के मुकाबले शनिवार से शुरू होंगे। उससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ टीम के सभी खिलाड़ी दुबई में बीच पर पहुंचे। वहां उन्होंने जमकर मस्ती की। इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विराट कोहली ने की सर्फिंग
भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली सर्फिंग करते नजर आए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 35 और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 59 रनों की पारी खेली थी। भारतीय खिलाड़ियों ने बीच बॉलीवॉल भी खेला। इस दौरान ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के साथ कोच राहुल द्रविड़ बैठे दिखे।

पाकिस्तान से हो सकता है अगला मुकाबला
भारतीय टीम को सुपर-4 का पहला मुकाबला पाकिस्तान से खेलना पड़ सकता है। रविवार को भारतीय टीम ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। इस टीम का फैसला पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के मैच से होगा। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान और अर्शदीप सिंह महंगे साबित हुए। दोनों के 8 ओवर में 97 रन खर्च किए थे।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की मस्ती का वीडियो शेयर किया है। टीम के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा भी नाव चलाते नजर आए। उन्हें अभी तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। भारतीय टीम के दो प्रमुख स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल एक साथ पैडल नाव पर दिखे। अश्विन को अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...