18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलअनुष्का की फोटो पर कमेंट कर घिरे वॉर्नर, फिर कोहली ने ट्रोलर्स...

अनुष्का की फोटो पर कमेंट कर घिरे वॉर्नर, फिर कोहली ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार (2 सितंबर) को अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की तस्वीर पोस्ट की थी. कोहली के इस पोस्ट पर काफी कमेंट्स आए. ऑस्ट्रेलियाई ओपर डेविड वॉर्नर भी इसमें पीछे नहीं थे. वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘लकी इंसान हो, दोस्त.’ वॉर्नर को यह कमेंट करना भारी पड़ गया और कुछ लोग इसके अलग मायने निकालने लगे.

इसके बाद वॉर्नर को इस मामले में स्पष्टीकरण देना पड़ा. अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करने के लिए मजबूर होना पड़ा. एक यूजर्स को जवाब देते हुए ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे पास सपोर्टिव वाइफ हैं,” जबकि एक दूसरे यूजर्स को जवाब देते हुए वॉर्नर ने कहा, ‘यह एक कहावत है जिसे हम ऑस्ट्रेलिया में उपयोग करते हैं, जैसे मैं कहूंगा कि मैं लकी हूं कि मेरे पास कैंडिस वॉर्नर है. इसलिए जब हम दूसरों को जवाब देते हैं तो हम कहते हैं, ‘आप लकी हो दोस्त.’

डेविड वॉर्नर के स्पष्टीकरण के बाद उनके समर्थन में कई प्रशंसक आए, लेकिन कुछ ऐसे भी थे जो उनसे सवाल करते रहे. बाद में विराट कोहली ने ऐसा रिप्लाई किया जिसने ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया. कोहली ने लिखा, ‘मुझे पता है, दोस्त.’

जब विराट कोहली ने पहली बार 2014 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान में एडिलेड टेस्ट में भारत की कप्तानी की थी, तब कोहली और वॉर्नर के बीच मैदान पर जुबानी जंग देखने को मिली थी. हालांकि पिछले कुछ वर्षों में वॉर्नर और कोहली में बहुत अधिक मित्रता हो गई है. लॉकडाउन के दौरान डेविड वॉर्नर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियों में थे. जब वार्नर ने पुष्पा मूवी के गाने पर डांस किया था, तो कोहली ने रिप्लाई किया था, ‘दोस्त, क्या तुम ठीक हो?’

कोहली ने एशिया कप में दिखाया है अच्छा खेल
कोहली फिलहाल एशिया कप 2022 में भारतीय टीम के साथ हैं. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 35 और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ नाबाद 59 रन बनाकर फॉर्म में आने के संकेत दिए थे. अब भारतीय फैन्स को उम्मीद है कि कोहली जल्द ही शतकों का सूखा भी खत्म करने में कामयाब होंगे. विराट कोहली का आखिरी इंटरनेशनल शतक 23 नवंबर 2019 को आया था. तब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन 136 रन बनाए थे. यह इंटरनेशनल लेवल पर कोहली का 70 वां शतक रहा.

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...