14.6 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपाल'भोपाल में टैलेंट की कमी नहीं...' नमकीन बेचने का ऐसा अंदाज कभी...

‘भोपाल में टैलेंट की कमी नहीं…’ नमकीन बेचने का ऐसा अंदाज कभी नहीं देखा होगा

Published on

‘कच्चा बादाम’ वाले भुबन याद हैं? जी हां, जिनके गाने पर Reels की नदियां बह गई थीं! सही में, इंस्टाग्राम पर ही नहीं, शादी और पार्टियों में भी यह गाना डीजे वालों की पसंद बन गया था। वैसे इसके बाद बहुत से सब्जी और फल बेचने वाले सोशल मीडिया की दुनिया में छाए थे… क्योंकि उनका सामान बेचने का स्टाइल बड़ा हटके था। अब एक गजब वीडियो भोपाल से आया है, जहां एक चचा ऐसे नमकीन बेचते हुए देखे गए कि उनका वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है। अगर यकीन नहीं होता तो एक बार आप खुद इस वीडियो को देखिए। यकीन मानिए आपको वीकेंड बन जाएगा!

नमकीन बेचने का गजब अंदाज…
यह वीडियो 2 सितंबर को ट्विटर हैंडल @manishbpl1 से साझा किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- भोपाली नमकीन वाला… भोपाल में टैलेंट की कमी नहीं… आप ही देखिए किस गजब अंदाज से जनाब नमकीन बेच रहें हैं! बता दें, इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक एक हजार से अधिक लाइक्स और लगभग दो सौ रीट्वीट्स मिल चुके हैं। जबकि चचा के क्लिप को तीस हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। और हां, भैया… कुछ लोग तो इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। वैसे आपने देखा कि नहीं?

‘लाजवाब कंपनी का नमकीन…’
यह क्लिप 45 सेकंड का है। हम देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग चचा बजाज के ‘क्लासिक’ स्कूटर पर थैला लेकर बैठे हैं। उन्होंने स्वैग गजब है। दरअसल, उन्होंने एक टोपी पहनी है, जिस पर BOY लिखा है। इतना ही नहीं, वह जिस अंदाज में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आवाज लगाते हैं वह सुनकर तो पूरा इंटरनेट उनका फैन हो चुका है! दरअसल, चचा गाते हुए ग्राहकों को बताते हैं कि वह नमकीन बेच रहे हैं। बाकी जब आप वीडियो देखेंगे तो समझ जाएंगे कि चचा कोई ऐसे वैसे नहीं, बल्कि ‘कच्चा बादाम’ वाले भुबन बादायकर (Bhuban Badyakar) से भी दो कदम आगे हैं।

Latest articles

मप्र में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त बरकरार, सिविल सेवा नियम-2026 का ड्राफ्ट जारी

भोपाल। मप्र सरकार ने सिविल सेवा नियमों में व्यापक बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया...

मप्र में शिक्षकों के तबादलों का शेड्यूल जारी, 8 जून से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

भोपाल। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों...

नरेला के अन्ना नगर में मंत्री विश्वास सारंग ने किया पौध-रोपण, बोले- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अब बन चुका है जन-आंदोलन

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास...

अयोध्यानगर में राहगीरों पर जानलेवा हमला करने वाले चार शातिर गुंडे गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। राजधानी के अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में देर रात राहगीरों के साथ गाली-गलौज और...

More like this