19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेल3 ओवर 10 रन और आधी टीम OUT, इस बॉलर ने तोड़ा...

3 ओवर 10 रन और आधी टीम OUT, इस बॉलर ने तोड़ा AUS का गुरूर

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट फैन्स एशिया कप में व्यस्त हैं, लेकिन इस बड़े टूर्नामेंट से इतर एक क्रिकेट सीरीज़ और चल रही है जहां पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. शनिवार को हुए वनडे मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया है. यह पहली बार है जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर पर हराया है.

टाउन्सविले में हुए इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 141 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई, जवाब में जिम्बाब्वे ने इस लक्ष्य को 11 ओवर पहले ही हासिल कर लिया. जिम्बाब्वे के बॉलर रायन बर्ल ने इस मैच में कमाल किया और आधी ऑस्ट्रेलियाई टीम को खुद ही आउट कर दिया. रायन ने सिर्फ 3 ओवर फेंके, जिसमें 10 रन देकर पांच विकेट लिए.

रायन ने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, डेविड वॉर्नर, मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड का विकेट लिया. 28 साल के इस स्पिनर के सामने ऑस्ट्रेलिया की एक भी ना चली और एक-एक करके सभी बल्लेबाज पवेलियन पहुंचने लगे.

कैसे फेल हो गया ऑस्ट्रेलिया?
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी देखें तो वह 31 ओवर में ही 141 पर ढेर हो गया. सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि 141 में से 96 रन तो अकेले डेविड वॉर्नर ने ही बनाए हैं.

ऐसा नहीं था कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी कोई कमज़ोर टीम उतारी हो, इस टीम में एरोन फिंच, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस जैसे स्टार प्लेयर हैं, लेकिन यह दिन जिम्बाब्वे का था ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की एक भी नहीं चल पाई.

अगर जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने यह टारगेट 39वें ओवर में जाकर पा लिया. जिम्बाब्वे ने 7 विकेट खोकर 142 रन बनाए, कप्तान रेगिस चकाब्वा ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए और अंत में अपनी टीम को जीत दिलाकर ही लौटे.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...