14.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलएशिया कप से बाहर होते ही खलबली, बांग्लादेश के स्टार प्लेयर का...

एशिया कप से बाहर होते ही खलबली, बांग्लादेश के स्टार प्लेयर का संन्यास

Published on

दुबई,

एशिया कप 2022 सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर बैटर मुश्फिकुर रहीम ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. 35 साल के मुश्फिकुर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है. मुश्फिकुर रहीम ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने अपने संन्यास लेने के कारणों का भी खुलासा किया है. मुश्फिकुर ने कहा कि वह फ्रेंचाइजी लीग खेलते रहेंगे.

मुश्फिकुर रहीम ने क्या लिखा ट्वीट में?
स्टार विकेटकीपर ने ट्वीट में लिखा, ‘मैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान करता हूं. मैं अब अपना पूरा फोकस सिर्फ टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर ही लगाना चाहता हूं. मैं फ्रेंचाइजी लीग खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा, जब और जहां मौका मिलेगा, मैं खेलूंगा. मैं अब अगले दो फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे) में अपने देश का प्रतिनिधित्व करता रहूंगा.’

एशिया कप में एक भी मैच नहीं जीत सकी बांग्लादेश
बता दें कि बांग्लादेश का इस बार एशिया कप में बेहद खराब प्रदर्शन रहा. टीम ने ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं जीता और बाहर हो गई. बांग्लादेश को अफगानिस्तान और श्रीलंका ने हराया. बांग्लादेश ने पिछले दो एशिया कप के सीजन में फाइनल खेला था. जहां उसे भारतीय टीम के हाथों हार मिली थी.इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है. इसमें मुश्फिकुर का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा था. उन्होंने दोनों मैच में सिर्फ 5 (1+4) रन ही बनाए. इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में खाता भी नहीं खोल सकते थे.

मुश्फिकुर ने 102 टी20 मैच में 1500 रन बनाए
मुश्फिकुर ने अपने करियर में 82 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 5235, वनडे में 6774 और टी20 में 1500 रन बनाए हैं. इस बांग्लादेशी स्टार ने टेस्ट में 9 और वनडे में 8 शतक लगाए हैं. उनके नाम टी20 में 6 फिफ्टी हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...