13.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस ही देश बचा सकती है...राहुल ने नीतीश, ममता समेत विपक्ष के...

कांग्रेस ही देश बचा सकती है…राहुल ने नीतीश, ममता समेत विपक्ष के दूसरे नेताओं को दे दिया संदेश

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली की। रैली में राहुल ने महंगाई के साथ ही मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने इस दौरान जो कहा उससे साल 2024 में एनडीए विशेष रूप से मोदी के खिलाफ लामबंदी कर रहे नेताओं को झटका लग सकता है। विपक्ष पीएम मोदी के चेहरे के जवाब में एक चेहरे पर सहमत होगा फिलहाल ऐसा नहीं जान पड़ रहा है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल के बयान के भी दूरगामी जनीतिक निहितार्थ निकल रहे हैं। राहुल ने रामलीला मैदान से कहा कि केवल कांग्रेस ही देश बचा सकती है। इससे एक बात तो साफ है कि राहुल की इस बात में ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, केसीआर समेत तमाम विपक्षी नेताओं के लिए संदेश छिपा है। कांग्रेस खुद को क्षेत्रीय दलों से अधिक तरजीह दे रही है। किसी भी अंतिम नतीजे पर पहुंचने से पहले सबसे पुरानी पार्टी के नेता राहुल गांधी के बयान का संदर्भ भी जान लेते हैं।

कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ही देश बचाएगा
राहुल गांधी ने हल्ला बोल रैली के मंच से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए कहा कि आप हमारी विचारधारा के लिए लड़ते हो, आप हिंदुस्तान के लिए लड़ते हो, आप संविधान के लिए लड़ते हो। कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ही देश को बचा सकता है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को जोड़ती है, हम नफरत मिटाते हैं और जब नफरत मिटती है, डर कम होता है, तब देश आगे बढ़ता है। राहुल ने कहा कि लोगों के चेहरों पर फैला यह उत्साह, उस उम्मीद और विश्वास की देन है जो उसे कांग्रेस ने दिया है। उन्होंने कहा कि यह विश्वास, यह उम्मीद ही हमारी ताकत है। इसके बूते हम अन्यायी तानाशाहों का घमंड तोड़, एक नए और बेहतर कल की शुरुआत करेंगे।

केंद्र में क्षेत्रीय दलों को हावी नहीं होने देगी कांग्रेस
रैली में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए यूपीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। राहुल ने मनरेगा, भोजन का अधिकार, कर्ज माफी जैसे योजनाओं का भी जिक्र किया। राहुल ने कहाकि हमने 10 साल में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला। ऐसे में राहुल यूपीए सरकार के दौरान कांग्रेस की भूमिका का जिस तरह से जिक्र किया, उससे नहीं लगता कि कांग्रेस किसी क्षेत्रीय दलों के गठजोड़ में छोटे भाई की भूमिका में रहेगी। राहुल का बयान इस बात का साफ संदेश दे रहा है। हालांकि, चूंकि रैली कांग्रेस की है तो इसमें राहुल की तरफ से पार्टी का यशगान करना भी स्वाभाविक ही है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि कांग्रेस भले ही केंद्र पूरे देश से महज दो राज्यों में सरकार तक सिमट कर रह गई है लेकिन उसे अभी अपने राष्ट्रीय पार्टी होने का गुमान है। ऐसे में पार्टी चाहेगी कि क्षेत्रीय दल उस पर किसी भी तरह से केंद्र की भूमिका में हावी ना हो पाएं।

विपक्ष में चेहरे की लड़ाई एकता की धार कुंद कर देगी
विपक्षी दलों में आज कल संयुक्त विपक्ष और विपक्षी नेताओं की गोलबंदी का दौर देखने को मिल रहा है। इस गेम में तेलंगाना की सीएम के. चंद्रशेखर राव आजकल अगुवा बने हुए हैं। केसीआर आजकल तेलंगाना में कम बिहार से लेकर महाराष्ट्र और दिल्ली में देखे जा रहे हैं। केसीआर की एनसीपी प्रमुख शरद पवार से लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात 2024 के लिए विपक्षी एकजुटता की कवायद को दर्शाती है। हाल ही में बिहार पहुंचे केसीआर ने पीएम पद के लिए किसी भी चेहरे का नाम नहीं लिया। संभव है कि यदि वह नीतीश कुमार का नाम परोक्ष रूप से भी लेते तो यह विपक्षी एकजुटता की कवायद को शुरू होने से पहले ही कमजोर कर देता।

नीतीश पोस्टर के जरिये कर रहे दावेदारी
दूसरी तरफ ‘सुशासन बाबू’ की छवि वाले नीतीश कुमार ने दिल्ली की दौड़ तेज कर दी है। नीतीश कुमार के पटना जिस तरह से पोस्टर लग रहे हैं, उससे जदयू तो यह संदेश दे रही है कि 2024 में मोदी बनाम नीतीश की ही लड़ाई होने वाली है। ‘बिहार में दिखा, देश में दिखेगा’ पोस्टर से लगता है कि जेडीयू नीतीश को राष्ट्रीय फलक पर उतारने की तैयारी में जुट गई है। नीतीश कुमार यह दावा कर चुके हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 50 सीटों पर समेट देंगे। मुख्यमंत्री ने का कहना है कि विपक्ष को एकजुट करने कई कोशिश की जा रही है। अगर सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें तो बीजेपी को 50 सीटों पर समेटा जा सकता है। नीतीश कह चुके हैं कि वह इसी अभियान में लगे हैं।

ममता का कांग्रेस के लिए ‘यस मैडम’ कहेंगी
ममता और सोनिया गांधी के बीच सार्वजनिक मंच पर भले ही गर्मजोशी दिखती है लेकिन केंद्र की भूमिका में ममता कांग्रेस के नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार होंगी। पश्चिम बंगाल में दोनों दलों में किस तरह से तलवारें खिंची रहती हैं, यह किसी से छुपा नहीं है। कांग्रेस नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी तो लोकसभा में ममता की पार्टी पर हमला करने का कोई मौका ही नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी कांग्रेस के लिए ‘यस मैडम’ कहेंगी, यह बड़ा सवाल है।

शरद पवार को नकारना होगा मुश्किल
विपक्षी और क्षेत्रीय दलों के नेताओं में शरद पवार एक बड़ा नाम है। शरद पवार ने सोनिया गांधी के विदेश मूल के मुद्दे पर अलग पार्टी बना ली थी। हालांकि, उस समय से लेकर अब तक गंगा में बहुत पानी बह चुका है। शरद यादव फिलहाल कांग्रेस के साथ महाअघाड़ी सरकार का हिस्सा रह चुके हैं। सोनिया गांधी से उनकी तल्खी अब पहले जैसे नहीं है। शरद यादव की काबिलियत पर खुद कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्षा भी सवाल नहीं उठा सकती हैं। राजीव गांधी के बाद ऐसा मौका भी आया जब शरद यादव पीएम बनते-बनते रह गए। ऐसे में यदि विपक्ष एकजुट होता है तो शरद यादव के नाम को नकारना भी मुश्किल होगा। हालांकि, राहुल के बयान से शरद पवार की भी संभावनाएं फिलहाल तो धुंधली ही दिखाई दे रही हैं।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...