4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeभोपालएमपी : समोसे के साथ नहीं मिलती चटनी और चम्मच... युवक ने...

एमपी : समोसे के साथ नहीं मिलती चटनी और चम्मच… युवक ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत

Published on

छतरपुर

एमपी के छतरपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां समोसे के साथ चटनी और और चम्मच नहीं मिलने को लेकर एक युवक ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है। इस शिकायत की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। यह पूरा मामला 30 अगस्त का है। युवक ने ऑनलाइन ही सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। वंश बहादुर नाम के आवेदन ने सीएम हेल्पलाइन में कोमल लखेरा के माध्यम से एक शिकायत दर्ज कराई थी कि बस स्टैंड क्रमांक दो पर राकेश समोसा नाम की जो दुकान है।

आवेदनकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वहां पर ग्राहकों को चटनी और चम्मच नहीं दी जाती है। वंश बहादुर ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करते हुए इस बात का उल्लेख किया कि जो व्यक्ति राकेश समोसा वाले की दुकान पर समोसा पैक करता है, वह उसमें चम्मच और कटोरी नहीं रखता है, इससे ग्राहकों को असुविधा होती है।

आवेदक वंश बहादुर छतरपुर के उचहा कलां का रहने वाला है। वह 30 अगस्त को बस स्टैंड समोसा लेने गया था। छतरपुर के बस स्टैंड क्रमांक दो पर स्थित राकेश समोसा वाले की दुकान में गया था, जहां उसके साथ दुकान में समोसा पैक करने वाले व्यक्ति चम्मच कटोरी नहीं दी थी।

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत स्वीकार
वहीं, युवक की शिकायत को सीएम हेल्पलाइन में स्वीकार कर लिया गया है। कटोरी, चम्मच और चटनी संबंधित शिकायत को सीएम हेल्पलाइन ने खाद एवं औषधि विभाग को भेज दिया है। लगभग 4 दिनों तक मामले में जांच जारी रही। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने भी खूब माथापच्ची की है।

तीन सितंबर को हुआ निराकरण
वहीं, 30 अगस्त को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज हुई शिकायत तीन सितंबर को बंद की गई। शिकायत के स्टेटस में इस बात का जिक्र किया गया है कि आवेदक वंश बहादुर अब संतुष्ट है। अब वह आगे की कार्यवाही नही चाहता है।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this