17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलराहुल का बदलापुर... केएल ने बजाई पाक पेसर नसीम की बैंड, विस्फोटक...

राहुल का बदलापुर… केएल ने बजाई पाक पेसर नसीम की बैंड, विस्फोटक बल्लेबाजी से दहला पूरा स्टेडियम

Published on

दुबई

एशिया कप 2022 के सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने धमाकेदार शुरुआत की है। एशिया कप के पहले मैच में राहुल पाकिस्तान के खिलाफ बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे। इस कारण उनके फॉर्म को लेकर भी खूब आलोचना की गई थी। इसके बाद हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भी उनकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही थी और उन्होंने 39 गेंद में 36 रनों की पारी खेली।

हालांकि सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही राहुल अपने पुराने तेवर के साथ बल्लेबाजी शुरू कर दी। पारी के शुरुआत में तो उन्होंने कुछ गेंद को समझा और परखा लेकिन इसके बाद उन्होंने अपना गियर बदला और तीसरे ओवर की पहली गेंद पर नसीम शाह को ऑफ ड्राइव लगाते हुए एक बेहतरीन छक्का लगाया।

राहुल यही नहीं रुके, और नसीम इसी ओवर के आखिरी गेंद पर उसी अंदाज में एक और करारा छक्का जड़ दिया, हालांकि इस बीच कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए जिसके कारण टीम की बल्लेबाजी धीमी हो गई और राहुल भी संभलकर खेलने लगे। इसी बीच पाकिस्तानी स्पिनर शादाब खान की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में नवाज को कैच थमा दिया।

राहुल ने अपनी पारी दो बेहतरीन छक्के के साथ एक चौका भी लगाए। इस दौरान उन्होंने 20 गेंद का सामना किया जिसमें उन्होंने 28 रन बनाए। वहीं राहुल के साथ दूसरी छोड़ पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने भी पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। रोहित 16 गेंद में 28 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में तीन चौके और दो बेहतरीन छक्के भी लगाए।

बता दें कि सुपर-4 राउंड के इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीता था। टॉस जीतने के बाद बाबर ने टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हालांकि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टॉस हारने के कारण निराश दिखे लेकिन उन्होंने जिस तरह से पारी की शुरुआत की वह बेहतरीन था।

एशिया कप 2022 के इस मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच भी दोनों टीमें इसी मैदान पर एक दूसरे से भिड़ी थी, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था। ऐसे में एक बार फिर इन दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे मैच में एक अलग रोमांच देखने को मिलेगा।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...