15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराजनीतिसिसोदिया का बड़ा आरोप- 'मेरे ऊपर केस दर्ज करने का CBI अफसर...

सिसोदिया का बड़ा आरोप- ‘मेरे ऊपर केस दर्ज करने का CBI अफसर पर था दबाव, उसने आत्महत्या कर ली’

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि दो साल पहले एक सीबीआई अफसर ने आत्महत्या कर ली थी. सिसोदिया ने आरोप लगाया कि उस अफसर के ऊपर मेरे खिलाफ गलत तरीके से केस बनाने का दबाव डाला जा रहा था, ताकि मुझे गिरफ्तार किया जा सके. इसके चलते सीबीआई अफसर ने आत्महत्या कर ली.

मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि पिछले 2 दिन पहले सीबीआई के डिप्टी लीगल एडवाइजर जितेंद्र कुमार ने आत्महत्या कर ली. इसकी पूरी खबर मीडिया में दिखाई गई. सिसोदिया ने कहा, पता चला है कि जितेंद्र कुमार एंटी करप्शन ब्रांच में लीगल एडवाइजर थे.

सिसोदिया के मुताबिक, उन पर शराब नीति के मामले में जो एफआईआर कराई गई है, उसका लीगल मामला वही देख रहे थे. मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि पता चला है कि उनके ऊपर मेरे खिलाफ गलत तरीके से केस बनाने का दबाव डाला जा रहा था. ताकि मुझे गिरफ्तार किया जा सके. लेकिन वे मंजूरी नहीं दे रहे थे.

दिल्ली के डिप्टी सीएम के मुताबिक, उनके ऊपर इस केस को लेकर इतना दबाव डाला गया कि वे मानसिक दबाव में आ गए और उन्होंने सुसाइड कर लिया. सिसोदिया ने कहा, यह बहुत दुखद घटना है कि सीबीआई के एक अधिकारी को जिसको देख रहा था कि पूरा मामला फर्जी है उसके ऊपर गलत काम करने का इतना दबाव बनाया गया कि वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो यह बहुत अफसोस जनक है. उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं.

सिसोदिया ने कहा, पीएम मोदी से आज मैं कहना चाहता हूं कि आप मुझे फर्जी तरीके से फंसाना चाहते हैं, फंसा लीजिए. रेड करा लीजिए. लेकिन अधिकारियों पर इस तरह का दबाव बनाकर उनको सुसाइड के लिए मजबूर मत करिए उनका घर उजड़ रहा है. आप हर समय यही सोचते रहते हैं मैं सीबीआई ईडी का इस्तेमाल कैसे करूं चुनी हुई सरकार को कैसे गिरा सकूं.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी से 3 सवाल पूछना चाहता हूं.
1. अधिकारियों पर इतना दबाव क्यों बनाया जा रहा है कि वह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाए?
2. क्या अब भारत की केंद्र सरकार का काम केवल ऑपरेशन लोटस चलाना ही रह गया है?
3. जनता की चुनी हुई सरकार को कुचलने के लिए आप कितनी कुर्बानियां लेंगे?

BJP के स्टिंग पर बोले सिसोदिया
BJP के स्टिंग पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी बहुत दिन से कह रही है कि घपला हो गया. कभी कहते हैं कि 1300 करोड रुपए, कभी 8,000 करोड़ रुपये तो कभी 500 करोड़, कभी 144 करोड़ तो कभी 30 करोड़ की बात की जाती है. फिर सीबीआई से एफआईआर कराई तो सीबीआई ने ढूंढ-ढूंढकर दो कंपनी के बीच में हो रही व्हाइट डीलिंग को जबरदस्ती मेरे ऊपर थोपने की कोशिश की. वह भी सूत्रों के हवाले से किया गया.

उसके आधार पर मेरे घर पर छापा डलवा दिया, उसमें कुछ नहीं मिला. मेरे परिवार का बैंक लॉकर तलाश किया, लेकिन उसमें भी कुछ नहीं मिला. अब जब सीबीआई से क्लीनचिट मिल गई कि इनके पास तो कुछ नहीं मिला तो अब बीजेपी कह रही है कि देखो सीबीआई नहीं ढूंढ पाई हम स्टिंग कर कर देंगे. उसके बाद किसी चौराहे पर खड़े होकर किसी को गाड़ी में बैठाकर कुछ करते हैं. उससे सवाल जवाब करते हैं कि वह क्या कोई स्टिंग है? यह तो मजाक है. ऐसे स्टिंग तो मेरे पास भी हैं. मैं भी कल दे दूंगा. फिर आप उसको भी चलाना.

 

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...