15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीतिभारत जोड़ो यात्रा से पूरा होगा 'कांग्रेस जोड़ो' का मकसद, मिलेगी संजीवनी?

भारत जोड़ो यात्रा से पूरा होगा ‘कांग्रेस जोड़ो’ का मकसद, मिलेगी संजीवनी?

Published on

नई दिल्ली

देश की राजनीति में कभी सबसे ताकतवर पार्टी रही और सबसे ज्यादा सत्ता पर काबिज रह चुकी कांग्रेस पार्टी इस वक्त भारी अंतर्कलह और बिखराव से जूझ रही है। पार्टी न तो स्थायी अध्यक्ष पद पर किसी नाम पर फैसला ले पा रही है और न ही पार्टी के पुराने वफादार नेताओं को जाने से रोक पा रही है। ऐसे में 2024 लोकसभा चुनाव भी नजदीक है। इस आपाधापी और अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृ्तव में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर दी है। पांच महीनों तक की इस यात्रा में कांग्रेस नेता 12 राज्यों का भ्रमण करते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा करेंगे। कांग्रेस की इस यात्रा का मकसद सिर्फ भाजपा को चुनौती देना नहीं खुद का अस्तित्व बचाना भी है। इस यात्रा से क्या कांग्रेस जोड़ो मकसद पूरा हो पाएगा? पार्टी के असंतुष्ट खेमे की नाराजगी दूर हो पाएगी? इसके अलावा विपक्षी दलों में खुद को साबित करने की चुनौती भी है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज तमिलनाडु के कन्याकुमारी में श्रीपेरुंबदूर इलाके से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। यह स्थान पार्टी के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी स्थान पर देश के पूर्व पीएम और राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी की हत्या हुई थी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने इस यात्रा को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम करार दिया है। पार्टी चीफ सोनिया गांधी ने भी इस यात्रा को ऐतिहासिक बताया और उम्मीद जताई कि 3,500 किलोमीटर की पैदल यात्रा पार्टी को फिर से जीवंत करने में मदद करेगी। कांग्रेस की यह यात्रा करीब 150 दिन तक चलेगी और 12 राज्यों का भ्रमण करते हुए कश्मीर पर समाप्त होगी। इस दौरान राहुल गांधी समेत कांग्रेसी नेता पैदल ही इस यात्रा को पूरा करेंगे।

असंतुष्ट खेमे की दूर होगी नाराजगी?
पिछले कुछ महीनों में, G-23 के कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की मांग की है और कांग्रेस पार्टी की बिगड़ती स्थिति और इसकी स्थितियों में सुधार करने पर अपनी राय व्यक्त की है। अगस्त 2020 में सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में, इस खेमे ने पार्टी चलाने के तरीके में महत्वपूर्ण बदलाव की मांग की थी। मांग का क्या हुआ? इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि तब से गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल समेत कई दिग्गज कांग्रेसी पार्टी से राहें जुदा कर चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की यह भारत जोड़ो यात्रा क्या रंग लाती है यह देखने वाली बात होगी।

कांग्रेस जोड़ो मकसद पूरा होगा?
कांग्रेस के लिए यह यात्रा अपने कुनबे को जोड़ने और टूट से रोकने के लिए काफी अहम है। जी-23 के प्रमुख नेता आनंद शर्मा ने भारत जोड़ी यात्रा के लिए समर्थन दिखाया है। उन्होंने ट्वीट किया, “भारत जोड़ी यात्रा भारत के समावेशी लोकतंत्र को बनाए रखने, अन्याय, असमानता और असहिष्णुता के खिलाफ लोगों को लामबंद करने का एक मिशन है। साथ ही राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी है।” आनंद शर्मा के अलावा राज बब्बर और मुकुल वासनिक भी कांग्रेस की इस यात्रा को अपना समर्थन दे चुके हैं। जी-23 ग्रुप मेंबर्स का भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन देना पार्टी के लिए अच्छा संकेत है। हालांकि देखने वाली बात होगी क्या आने वाले दिनों में भी यह बरकरार रहता है?

विपक्षी नेता के तौर पर पहचान बनाने की कोशिश में राहुल गांधी
दूसरी ओर साल 2024 इलेक्शन के लिए विपक्षी दलों में सबसे बड़ी समस्या है नेता का चुनाव करना। नीतीश कुमार दिल्ली आकर विपक्षी नेताओं को एकजुट करके अपनी दावेदारी लगातार पेश कर रहे हैं। उधर, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और तेलंगाना सीएम केसीआर भी इस मामले में खुद को पीछे मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में क्या राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से विपक्षी खेमे में खुद को बड़ा साबित कर पाएंगे? ये उनके और कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

पार्टी अध्यक्ष पर क्यों नहीं है फोकस
राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के तौर खुद को किनारा कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं के तमाम मान-मनौव्वल के बावजूद वे अपनी ना पर अडिग हैं। राहुल गांधी ने अपना फोकस फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा पर किया है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी कांग्रेस के बिखराव और कुनबे को संरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...