16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedबढ़ने वाली है केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी! फिटमेंट फैक्टर पर ये बड़ा...

बढ़ने वाली है केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी! फिटमेंट फैक्टर पर ये बड़ा अपडेट

Published on

नई दिल्ली,

फेस्टिव सीजन में एक के बाद एक राज्य अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी कर उन्हें तोहफा दे रहे हैं. ऐसे में DA Hike का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को भी जल्द बड़ी खुशी मिलने की उम्मीद है. सरकार एक ओर जहां डीए में बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है, तो वहीं फिटमेंट फैक्टर पर भी बड़ा ऐलान किया जा सकता है. अगर फिटमेंट फैक्टर में बढ़ता है, तो कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा.

लंबे समय से हो रही बढ़ोतरी की मांग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार दशहरे से पहले डीए के साथ फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की घोषणा कर केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट दे सकती है. ये कर्मचारियों के लिए दोहरी खुशी होगी. बता दें केंद्र सरकार के कर्मचारी लंबे समय से इस फैक्टर में वृद्धि की मांग कर रहे हैं. अभी यह 2.57 फीसदी है, जिसे बढ़ाकर 3.68 फीसदी करने की मांग की जा रही है. ऐसा होने पर कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से सीधे 26,000 रुपये हो जाएगी.

डीए के साथ बढ़ सकता है फिटमेंट फैक्टर
नया वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अब एक बार फिर दिवाली या दशहरे से पहले DA hike के साथ ही फिटमेंट फैक्टर में भी बढ़ोतरी उम्मीद फिर से बनी है. हालांकि, इस तरह की चर्चाओं पर अभी केंद्र सरकार की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?, ऐसे समझें
फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन का निर्धारण करता है. दूसरे शब्दों में कहें तो कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में इस फैक्टर का सबसे अहम रोल होता है. इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसकी वजह से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में जोरदार बढ़ोतरी होती है. आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की गई थी. इसी साल 7वां वेतन आयोग भी लागू किया गया था.

मीडिया रिपोर्टों की मानें तो सरकार महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों को डबल खुशी दे सकती है. इसके लिए डीए में बढ़ोतरी के साथ ही फिटमेंट फैक्टर में इजाफे को लेकर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. गौरतलब है कि जब फिटमेंट फैक्टर में आखिरी बार बढ़ोतरी करते हुए इसे 2.57 फीसदी किया गया था, तब एंट्री लेवल बेसिक-पे 7,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर सीधे 18,000 रुपये कर दिया गया था.

DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी संभव
रिपोर्टों की मानें तो केंद्रीय कर्मचारियों डीए में महंगाई को देखते हुए बढ़ोतरी का फैसला जल्द लिया जा सकता है. सरकार ने आखिरी बार केंद्रीय कर्मचारियों डीए में बढ़ोतरी मार्च 2022 में की थी. तब कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी का इजाफा हुआ था. इससे डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो गया था. अब उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें 4 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...