16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedदिवालिया हुई पेटीएम के विजय शेखर शर्मा के निवेश वाली यह कंपनी,...

दिवालिया हुई पेटीएम के विजय शेखर शर्मा के निवेश वाली यह कंपनी, बैंकरप्सी के लिए किया आवेदन

Published on

नई दिल्ली

एडटेक स्टार्टअप लीडो लर्निंग दिवालिया हो गई है। कंपनी ने एनसीएलटी (NCLT) की मुंबई बेंच में इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया है। कंपनी ने मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स को रेगुलेटरी फाइलिंग में इसका खुलासा किया है। इस स्टार्टअप में Upgrad के फाउंडर रोनी स्क्रूवाला, पेटीएम के विजय शेखर शर्मा और शादी.कॉम के अनुपम मित्तल जैसे दिग्गज निवेशकों का पैसा लगा है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आईबीसी कोड 2016 की धारा 10 के तहत एप्लिकेशन फाइल करने के लिए एक विशेष प्रस्ताव पारित किया है। करीब सात महीने पहले कंपनी ने 1200 कर्मचारियों को निकाल दिया था।

कंपनी ने फाइलिंग में कहा कि वह अपना कर्ज उतारने की स्थिति में नहीं है और वह डिफॉल्ट कर रही है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को कई महीने से सैलरी नहीं दी है। इस साल कई स्टार्टअप कंपनियां 11,000 से अधिक कर्मचारियों को निकाल चुकी है। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल में डिजिटलीकरण ने जोर पकड़ा था। लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। इन कंपनियों के निवेशकों का जोर अब मुनाफे पर है।

एडटेक में सबसे ज्यादा छंटनी
खासकर एडटेक सेक्टर में सबसे ज्यादा छंटनी हुई है। दुनिया के सबसे बड़ी एडटेक कंपनी बायजूस ने भी Toppr और Whitehat Jr से बड़े पैमाने पर छंटनी की है। बायजूस ने पिछले साल 15 करोड़ डॉलर में Toppr को खरीदा था। बायजूस ने अगस्त 2020 में वाइटहैट जूनियर को 30 करोड़ डॉलर में खरीदा था। पिछले कुछ महीनों में Unacademy Group, Lido Learning, Vedantu समेत कई एडटेक कंपनियों ने बड़े पैमाने पर अपने कर्मचारियों की छंटनी की है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...