10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअनन्या पांडे से ब्रेकअप पर ईशान खट्टर ने दिया ऐसा जवाब, जो...

अनन्या पांडे से ब्रेकअप पर ईशान खट्टर ने दिया ऐसा जवाब, जो देता है दुनिया की सबसे बड़ी सीख

Published on

प्यार ऐसा एहसास होता है जो आपको सामने वाले की तरफ आकर्षित करने पर मजबूर कर देता है। आप चाहकर भी अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। हालांकि जब दो लोगों में बेहतर अंडरस्टैंडिंग नहीं बनती है या लड़ाई-झगड़े बढ़ने लगते हैं, तो रिश्ते को टूटने में देर नहीं लगती है। ऐसा भी कह सकते हैं कि कपल खुद भी अलग होने का फैसला लेने लगते हैं। हाल ही में ईशान खट्टर ने अनन्या पांडे संग रिश्ते पर खुलकर बात की है और मजाकिया अंदाज में इस बात का खुलासा कर दिया कि वह औऱ एक्ट्रेस अब अलग हो चुके हैं। हालांकि उन्होंने ब्रेकअप होने के बाद भी अनन्या के बारे में जो कहा है, वो काबिले तारीफ है औऱ हर किसी को इससे इंस्पिरेशन लेनी चाहिए।

पिछले दिनों ईशान खट्टर ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में इस तरफ इशारा किया था कि वह और अनन्या अब अलग हो चुके हैं। दरअसल, करण ने पहले सिद्धांत चतुर्वेदी से उनके रिलेशनशिप स्टेटस पर सवाल किया था। जिस पर सिद्धांत ने सिंगल होने की बात कहते हुए कहा था, ‘मैं इतना सिंगल हूं कि मेरे साथ घूमने के बाद ईशान भी सिंगल हो गया है।’ जिस पर करण ने ईशान से पूछा ‘आपने अनन्या से ब्रेकअप कर लिया है?’

ईशान ने कहा, ‘आपने पूछा इसलिए कहना चाहता हूं कि उन्होंने मुझसे ब्रेकअप कर लिया है। उन्होंने ये भी बताया कि वो और अनन्या आगे भी दोस्त रहेंगे, ब्रेकअप से फर्क नहीं पड़ता। वो उन्हें बहुत कमाल की शख्सियत मानते हैं। उनके लिए वो एक स्वीटहार्ट हैं, बहुत ज्यादा प्यारी हैं और हमेशा रहेंगी।’ एक्टर ने अनन्या से ब्रेकअप पर जिस तरह से रिएक्ट किया, ऐसा कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं है।

​गलती से लें सबक, पार्टनर को न कोसें
जब रिश्ते में कुछ भी गलत होने लगता है, तो सबसे पहले आप अपने पार्टनर को ही कोसने लगते हैं। अक्सर देखा जाता है कि ब्रेकअप के बाद लोग अपने साथी के बारे में कई खराब बातें करते हैं, लेकिन इसके बजाय आप अपनी गलती से सीख ले सकते हैं। पार्टनर को दोषी ठहराने से आपके मन में नफरत जन्म लेती हैं। जिस तरह से ईशान ने अनन्या की तारीफ की, वैसे ही आप भी अपने पार्टनर को गलत न बताकर अपनी गलतियों को स्वीकार करें। अपनी मिस्टेक को बार-बार दोहराना ठीक नहीं है। उससे सबक लें और आगे बढ़ें।

​डिप्रेशन में जाने का नहीं रहता खतरा
बेशक ब्रेकअप के बाद एक्‍स के साथ दोस्ती का रिश्ता रखना थोड़ा अटपटा लगता है। लेकिन ऐसा करने से आप और आपका एक्स जल्द ही एक नए पार्टनर का चुनाव कर सकते हैं। इससे आप पूरी तरह से अकेले नहीं पड़ते हैं और उस दर्द से भी बाहर निकल पाते हैं। जब आप उस पार्टनर के साथ संपर्क में रहते हुए आगे बढ़ते हैं, तो डिप्रेशन जैसी समस्या का सामना करने के चांसेस बहुत कम रहते हैं।

​दोस्ती का रिश्ता आगे बढ़ने में करता है मदद
आमतौर पर ऐसी धारणा है कि ब्रेकअप के बाद दोस्ती रखने से उस रिश्ते से निकलने में दिक्कत हो सकती है। हालांकि डॉक्टर्स की मानें, तो ब्रेकअप के बाद आपस में दोस्ती का रिश्ता रखकर आप एक-दूसरे की मदद ही करते हैं। जब आप अपने एक्स साथी के साथ फ्रेंडशिप का रिश्ता शेयर कर पाते हैं, तो यह साफ करता है कि आपके बीच नफरत की कोई जगह नहीं है। अपने पुराने रिलेशनशिप से आप तब तक नहीं निकल सकते हैं, जब तक आपके दिल में अपने एक्स को लेकर नफरत की भावना या बहुत दर्द हो। आप उनके साथ दोस्त की तरह रहकर अफनी लाइफ को फिर से नॉर्मल कर सकते हैं।

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...