12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीतिक्या लगता है हिंदुओं का खून सूख गया? BJP के मुस्लिम नेता...

क्या लगता है हिंदुओं का खून सूख गया? BJP के मुस्लिम नेता से AAP विधायक

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच लगातार जंग होती जा रही है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का पुतला फूंकते हुए उन्हें ‘चोर’ कहने पर बीजेपी के मुस्लिम नेता को आप विधायक नरेश बाल्यान ने घुसपैठिया कहा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह हिंदू समाज में बंटावारा करना चाहते हैं। बाल्यान यहीं नहीं रुके और यह भी पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि हिंदुओं का खून सूख गया है? हालांकि, कुछ ही मिनटों के भीतर उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

दरअसल, बीजेपी नेता यासिर जिलानी ने ट्विटर पर शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया जिसमें कार्यकर्ता दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंक रहे हैं। साथ ही ‘केजरीवाल चोर है’ के नारे लगाए जा रहे हैं। जिलानी ने अपने ट्विटर हैंडल से इसका वीडियो शेयर करते हुए सीबीआई जांच का सामना कर रहे उपमुख्यमंत्री को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा, ”गली गली में शोर है मनीष सिसोदिया चोर है!”

नरेश बाल्यान को यह नागवार गुजरा। उन्होंने जिलानी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इसे ‘हिंदू-मुस्लिम’ का मुद्दा बना डाला। उन्होंने घुसपैठिया कहा और पाकिस्तान चले जाने को भी कहा। नरेश ने लिखा, ”जिलानी, हिंदुओं की ताकत का अंदाजा नहीं आपको, ये सब हरकत पाकिस्तान जा कर करो। हिम्मत कैसे हुई महाराणा प्रताप के वंशज सिसोदिया जी के साथ अभद्रता करने की। क्या लगता है हिंदुओं का खून सूख गया है? ये घुसपैठी हिंदू समाज में बंटवारा करवाना चाहता है।” हालांकि, कुछ ही पल बाद बाल्यान ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

नरेश बाल्यान दिल्ली के उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। वह साउथ दिल्ली में डीडीसी चेयरमैन, दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य और अनऑथराइज्ड कॉलोनी कमिटी के प्रमुख भी हैं। बाल्यान पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं।

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...