12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीतिराहुल ने पहनी 41 हजार की टीशर्ट! BJP के आरोपों पर कांग्रेस...

राहुल ने पहनी 41 हजार की टीशर्ट! BJP के आरोपों पर कांग्रेस का जवाब- मोदी जी के 10 लाख के सूट तक जाएगी बात

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। 150 दिनों की यात्रा का आज तीसरा दिन है। जहां एक ओर राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर तीखा हमला बोला, वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने पलटवार में राहुल की टीशर्ट की तस्वीर शेयर की है। कन्याकुमारी में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनकी टीशर्ट को लेकर तंज कसा है। बीजेपी ने ब्रैंड के साथ राहुल की टीशर्ट में फोटो और टीशर्ट की तस्वीर कीमत बताते हुए शेयर की है। बीजेपी का आरोप है कि यह टीशर्ट 41,257 रुपये की है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए बीजेपी ने ट्वीट में कहा, ‘भारत, देखो!’

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी को बीजेपी ने उनकी एक टी-शर्ट की वजह से घेर लिया. बीजेपी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी की एक फोटो शेयर की गई है. इसमें वह सफेद रंग की टी-शर्ट पहने दिखते हैं. बीजेपी ने दावा किया है यह टी-शर्ट burberry कंपनी की है और इसकी कीमत 41,257 रुपए है. खास बात यह है कि राहुल गांधी की इस फोटो को खुद कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है. बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं. इस यात्रा की कुछ फोटोज कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई थीं.

फोटो शेयर करते हुए कांग्रेस की तरफ से लिखा गया- ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी ‘Village cooking Channel’ की टीम से मिले. बता दें कि ‘Village cooking Channel’ बहुत पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है.

बाद में कांग्रेस की तरफ से जारी की गई एक फोटो को बीजेपी ने शेयर किया. इसके साथ ही उन्होंने burberry की टी-शर्ट का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. इससे राहुल गांधी की टी-शर्ट, बिल्कुल मिलती-जुलती दिखती है. बताया गया है कि राहुल ने जो टी-शर्ट पहनी है, वह burberry कंपनी की है और इसकी कीमत 41,257 रुपए हैं. फोटो को शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा- भारत, देखो!

बाद में, बीजेपी के इस पोस्ट को शेयर करते हुए कांग्रेस ने भी पलटवार किया. कांग्रेस ने बीजेपी को टैग करते हुए एक ट्विट किया. लिखा- अरे… घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर. मुद्दे की बात करो… बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो. बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी. बताओ करनी है?

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। यूपी कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, ‘श्रीराम की सेना जब चारों तरफ से घेर कर खड़ी हो गई तो बौखलाया रावण उनकी वेशभूषा पर अनर्गल टिप्पणी करने लगा। माने बता रहे हैं बस!’

ट्विटर पर राहुल गांधी की टीशर्ट को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कांग्रेस नेता पूजा त्रिपाठी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘राहुल गांधी को नकारने वाले भारत जोड़ो की पल-पल की खबर ले रहे हैं! T-shirt के ब्रांड पर रीसर्च हो रही! ये डर , ये झुंझलाहट, ये गला सूखना अच्छा है!’

हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने भी बीजेपी की ट्वीट को शेयर किया और लिखा- भाजपा जब जब डरती है पर्सनल अटैक करती है. हमारे शीर्ष नेतृत्व और प्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी द्वारा #भारत_जोड़ो_यात्रा के सफल आगाज के लिए सभी भारत वासियों को बहुत-बहुत बधाई.

बीजेपी पर पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर ने कहा- मोदी जी आप प्रधानमन्त्री नहीं परिधान मंत्री हैं. बीजेपी कभी देश हित के भी काम कर लिया करो. महंगाई पर एक भी ट्वीट नहीं आता है तुम्हारा.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा- ‘ऐसे तो तरस आता है… कन्याकुमारी-कश्मीर, अब तक की सबसे बड़ी #भारतजोड़ोयात्रा का जवाब, केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के पास एक ‘टी-शर्ट’ है. विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में जब एक दल देश को एकजुट कर रहा है तो बांटने वाला दल अभी भी टी-शर्ट और खाकी निक्कर में लटका है. डर अच्छा लगा…’

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस मुद्दे पर कहा- ‘आप को याद है कि मोदी जी का सूट जिस पर NaMo NaMo लिखा था, हमारे प्रधानमंत्री के चश्मे देखे हैं? असली बात ये है कि भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा में घबराहट है. और हम भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोकतंत्र की शहनाई बजा रहे हैं.’

जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा को सिर्फ एक तंत्र का तोप चलाना आता है. उस तोप का ब्रांड है नरेंद्र मोदी. यही कारण है कि हमारे container को, T-shirt को, जूते को लेकर बहस में आ रहे हैं. कल परसों को हमारे underwear को भी ये लोग (भाजपा) बहस में लाएंगे.

बता दें कि, 7 सितंबर को राहुल गांधी तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर शहर पहुंचे थे. यहां कांचीपुरम में वह पिता राजीव गांधी की स्मारक पर प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे. बाद में उन्होंने यहीं से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन चलेगी. ये तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू कश्मीर तक 3,570 किमी की होगी.

राहुल गांधी की पदयात्रा शुरू होने के बाद से सोशल मीडिया पर एक और बात की भी चर्चा हो रही है। राहुल लंबी पदयात्रा पर निकले हैं और इस दौरान बहुत से लोगों की नजर उनके जूतों पर भी गई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, राहुल गांधी पदयात्रा में जो जूते पहने दिख रहे हैं वो एसिक्स ब्रांड के शूज हैं। बताया जा रहा है कि ये वही ब्रांड है जिसने 2019 में टाइगर श्रॉफ को ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा कर दी थी। यह एक जापानी कंपनी है। राहुल गांधी के एसिक्स स्नीकर (ASICS Sneaker) की कीमत कितनी है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच बहस देखने को मिली। सोशल मीडिया पर यूजर्स राहुल गांधी के जूतों की कीमत 14 से 15 हजार रुपये के बीच बता रहे हैं तो कई इससे कम। हालांकि ऐसा नहीं है ये कंपनी सस्ते शूज नहीं बनाती। यह एथलीट शूज बनाने वाली कंपनी बजट फ्रेंडली जूते भी बनाती है।

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...