7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedसनी लियोनी की साउथ डेब्यू फिल्म का टीजर रिलीज

सनी लियोनी की साउथ डेब्यू फिल्म का टीजर रिलीज

Published on

साउथ डायरेक्टर युवान की नई हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘ओह माय घोस्ट’ का टीजर रिलीज हो गया है. इस फिल्म से एक्ट्रेस सनी लियोनी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रही हैं. ट्रेलर में सनी लियोन को मायासेना नाम की रानी का किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है. यह उन्हें एक भूत के रूप में भी दिखाता है. टीजर में सनी पूछती है- तुमने मुझे गाते और नाचते हुए देखा होगा. क्या तुमने मुझे एक्शन करते देखा है?

रिलीज हुआ सनी की फिल्म का टीजर
इस टीजर में सनी लियोनी जबरदस्त लुक और अंदाज में नजर आ रही हैं. एक महल में महारानी के रूप में सनी एंट्री लेती हैं और पूरे टशन के साथ राजगद्दी पर बैठती हैं. टीजर में उन्हें सबसे हॉट भूत बताया गया है. इसके बाद आप उन्हें गुलाब का फूल जलाते और स्विमिंग पूल में नहाते देखा जाता है. ग्लैमर का जलवा बिखेरने के बाद सनी लियोनी खौफनाक रूप ले लेती हैं.

इसके बाद सनी लियोनी ब्लैक आउटफिट में किसी को लात मारती नजर आती हैं. उनके चेहरे पर गुस्सा देखने लायक है. फिर वह बरसते पानी वाले बैकग्राउंड में दोनों हाथों में तलवारें लिए दिखती हैं. यह सीन सही में देखने लायक है. इसी के साथ फिल्म की रिलीज का ऐलान होता है. फिल्म ‘ओह माय घोस्ट’ नवंबर में रिलीज होगी.

डायरेक्टर ने कही थी ये बात
फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर युवान ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि यह एक काल्पनिक फिल्म है. इसमें सनी लियोनी का किरदार किसी भी जगह या समय की कहानी को नहीं बताता है. उन्होंने तब समझाया था कि वह एक ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे थे, जो ग्लैमरस और कूल दिख सके. तभी उन्हें एहसास हुआ कि सनी लियोनी इस किरदार के लिए परफेक्ट होंगी. युवान ने यह भी खुलासा किया था कि सनी लियोनी को स्क्रिप्ट पसंद आई थी और वह इसे सुनते हुए काफी हंसी थीं.

सनी लियोन ने अपने रोल के लिए कहा था कि कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिसकी स्क्रिप्ट सुनकर आपको हंसी आ ही जाती है. मुझे इसी वजह से इस फिल्म को करने में मजा आया. इसके अलावा मैंने अपने डिक्शन कोच के साथ भाषा को सीखा. यह मेरे लिए एक स्पेशल फिल्म है.’

तमिल ‘ओह माय घोस्ट’ में सनी लियोनी के साथ एक्टर योगी बाबू, सतीश, धरशा गुप्ता, मोत्तई राजेंद्रन, रमेश थिलक, अर्जुनन और थंगा दुरई होंगे. इसे वीएयू मीडिया एंटरटेनमेंट और व्हाइट हॉर्स स्टूडियो के डी. वीरा शक्ति और के. शशिकुमार ने प्रोड्यूस किया है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...