19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिमोदी सरकार किसान विरोधी, रोजगार पर फेल... शरद पवार बोले, संकट में...

मोदी सरकार किसान विरोधी, रोजगार पर फेल… शरद पवार बोले, संकट में है देश

Published on

नई दिल्ली

देश के कई राज्यों में आने वाले महीनों में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने भाजपा विरोधी ताकतों की एकता का आह्वान किया है। कहा गया है कि पार्टी प्रमुख शरद पवार इस संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दिल्ली में NCP की विस्तारित कार्य समिति को संबोधित करते हुए पवार ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ‘किसान विरोधी’ है और बेरोजगारी के मुद्दे से निपटने में भी ‘फेल’ रही है। उन्होंने बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषियों की रिहाई पर भी भाजपा की आलोचना की।

बिलकिस बानो केस पर घेरा
पवार ने कहा, ‘मुझे आश्चर्य है कि प्रधानमंत्री महिलाओं की गरिमा को बनाए रखने की बात करते हैं और दो दिन बाद उनके गृह राज्य में भाजपा सरकार ने बिलकिस बानो और उनके परिवार पर अत्याचार करने वालों की सजा कम कर दी।’ एनसीपी की विस्तारित कार्य समिति ने पवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना। वरिष्ठ नेता ने कहा कि किसान अपनी धान की फसल की अच्छी कीमत पाने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन सरकार ने चावल पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया और टूटे चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया।

देश गहरी पीड़ा में है…
पवार ने कहा, ‘देश गहरी पीड़ा में है और हमें इन मुद्दों को हर मंच पर जोरदार तरीके से उठाना होगा।’ बैठक के दौरान पेश किए गए एक राजनीतिक मसौदा प्रस्ताव में भाजपा और उसके सहयोगियों के खिलाफ लड़ने के लिए समान विचारधारा वाले दलों की एकता का आह्वान किया गया।

राजनीतिक प्रस्ताव पर एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर पवार की सलाह लेते हैं और अनुभवी नेता आने वाले समय में राजनीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए एनसीपी के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने पुरानी मानसिकता बनाए रखने और बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य को पहचानने में विफल रहने के लिए कांग्रेस की आलोचना की।

गुजरात, हिमाचल में इसी साल चुनाव
भाजपा शासित गुजरात और हिमाचल प्रदेश में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि राजस्थान और कर्नाटक सहित नौ अन्य राज्यों में अगले साल चुनाव होने हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पवार के साथ बातचीत की है और वे भाजपा से मुकाबले के लिए विपक्षी एकता पर जोर दे रहे हैं।

Latest articles

पंजाब में अब जन्मतिथि के आधार पर नहीं होगी टॉपर्स की रैंकिंग, समान अंक वाले सभी छात्रों को मिलेगा बराबर स्थान और सम्मान: सीएम...

चंडीगढ़। पंजाब में अब बोर्ड परीक्षाओं में समान अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की...

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...

चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में मासूम संग पटरी पर गिरी महिला, दोनों पैर कटे

भोपाल। इटारसी रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...