7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized'कई लड़कियां रेप से बच जाएंगी', उर्फी बोलीं- लड़कों को सिखाएं

‘कई लड़कियां रेप से बच जाएंगी’, उर्फी बोलीं- लड़कों को सिखाएं

Published on

उर्फी जावेद फैशनिस्टा होने के साथ बेहद बोल्ड और बेबाक एक्ट्रेस भी हैं. उर्फी जावेद उन्हें ट्रोल करने वालों को जवाब देना जानती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक हेटर की चैट के कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर करके उसे लताड़ लगाई है और पुलिस में शिकायत करने की बात भी कही है.

उर्फी ने हेटर को दिया करारा जवाब
आप तो जानते ही हैं उर्फी जावेद को उनके अतरंगी फैशन के लिए जितना लोगों का प्यार मिलता है, वहीं कई हेटर्स एक्ट्रेस को ट्रोल करने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. लेकिन उर्फी से पंगा लेना इतना आसान नहीं है. वे अपने हेटर्स को सबक सिखाना बखूबी जानती हैं. उर्फी जावेद ने अब दो टीनेजर लड़कों के कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने कपड़ों को लेकर भद्दे कमेंट्स किए हैं.

उर्फी ने दोनों लड़कों के कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर करके लिखा- 17 साल के लड़कों का ऐसा माइंडसेट है कि लड़कियां अपनी मर्जी के कपड़े पहनकर आजादी का गलत इस्तेमाल करती हैं. ऐसी स्टेटमेंट्स से पता चलता है कि यंग लड़के भी ऐसा सोचते हैं कि महिलाएं उनके कंट्रोल में रहना चाहिए.

उर्फी ने आगे लिखा- डियर सोसाइटी अपने लड़कों को सिखाएं. कई लड़कियां रेप, वॉयलेंस, धमकियों, गालियों और हैरेसमेंट से बच जाएंगी.उर्फी ने कॉलेज स्टूडेंट की इंस्टाग्राम प्रोफाइल शेयर करते हुए अपनी दूसरी स्टोरी में उसके पैरेंट्स से रिक्वेस्ट की वो अपने बच्चों को संभाल लें. उर्फी ने लिखा- आज कल के बच्चे. जिसका भी बच्चा है देख लो यार, बातें जेल जाने लायक और औकात बेल की लग नहीं रही.

उर्फी जावेद ने अपने हेटर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि वो पुलिस में शिकायत दर्ज करेंगी. पुलिस का नाम सुनकर हेटर डर गया और उर्फी से माफी मांगने लगा. उर्फी ने चैट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- स्कूल और कॉलेजों में हमें एंटी बुलिंग और साइबर क्लासेस लेने की जरूरत है.

ये पहली बार नहीं है, जब उर्फी जावेद ने अपने हेटर्स को पब्लिकली जवाब दिया है. उर्फी को जब भी कोई ट्रोल करता है या परेशान करता है, तो वो अपने हेटर्स को सबक जरूर सिखाती हैं. उर्फी अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती हैं. एक्ट्रेस को ये बिल्कुल गवारा नहीं है कि कोई उनके या लड़कियों के कपड़ों पर खराब कमेंट्स करे. वैसे कहना पड़ेगा उर्फी जावेद आप वाकई में बिंदास और बेबाक हैं.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...