7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized'ब्रह्मास्त्र' देखने के लिए हंसल मेहता को लगाने पड़े चक्कर, बोले- खचाखच...

‘ब्रह्मास्त्र’ देखने के लिए हंसल मेहता को लगाने पड़े चक्कर, बोले- खचाखच भरे हैं थिएटर

Published on

एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र’ ने इंडस्ट्री को नया जोश और उम्मीद दी है। ‘ब्रह्मास्त्र’ ने दो दिन में वर्ल्ड वाइड 160 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर डाली है। वहीं कई लोगों का कहना है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ की टिकटें नहीं मिल रही और शोज फुल चल रहे हैं। इसी बात को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता ने भी कंफर्म किया। डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन्हें ब्रह्मास्त्र की टिकटें नहीं मिली। कोरोना काल के बाद केजीएफ 2 को लेकर ऐसा क्रेज देखने को मिला था। केजीएफ और आरआरआर के बाद ऐसी धमाकेदार फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस तरस रहा था और अब जाकर ‘ब्रह्मस्त्र’ ने वो कमाल कर दिखाया है।

हंसल मेहता ने ट्विटर पर टिकटें न मिलने को लेकर लिखा कि, मैंने ‘ब्रह्मास्त्र’ देखी और पूरा एन्जॉय किया। सुबह के शोज 60-70% प्रतिशत तक फुल हैं जबकि आखिरी रात मुझे इसकी टिकट ही नहीं मिली। मैंने थिएटर की खिड़की के बाहर लंबी लाइन देखी।

हंसल मेहता ने की ब्रह्मास्त्र की तारीफ
हंसल मेहता ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के मेकर्स की तारीफ की। उन्होंने लिखा मैं अयान मुखर्जी, करण जौहर और नमित मल्होत्रा के जुनून की दाद देता हूं। साथ ही रणबीर और आलिया भी बेहतरीन रहे। मैं उम्मीद करता हूं कि ये फिल्म छप्पड़फाड़ कमाई करे और ऐसे ही रिकॉर्ड तोड़ते चले।

कौन हैं हंसल मेहता
बता दें हंसल मेहता ‘अलीगढ़’, ‘सिमरन’, ‘शाहिद’ और ‘ओमार्टा’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। वह नेशनल अवॉर्ड्स समेत कई बड़े पुरस्कारों से भी नवाजे जा चुके हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...