15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस ने शेयर की RSS की जलती हुई ड्रेस की तस्वीर, BJP...

कांग्रेस ने शेयर की RSS की जलती हुई ड्रेस की तस्वीर, BJP बोली- आग लगाना इनकी आदत

Published on

नई दिल्ली,

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस और बीजेपी के वार-पलटवार का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस के एक ट्वीट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट में आरएसएस की हाफ पैंट में नीचे से आग लगी हुई तस्वीर शेयर की है। कांग्रेस की इस पोस्ट में आरएसएस की ड्रेस में नीचे से जलती हुई दिख रही है। इस पर कैप्शन लिखा है- 145 days more to go। अब बीजेपी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की भारत जोड़ो नहीं बल्कि आग लगाओ यात्रा है।

आरएसएस-बीजेपी पर निशाने साधते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और आरएसएस-बीजेपी के किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम एक-एक कदम बढ़ा रहे हैं।’ पोस्ट की गई तस्वीर में आरएसएस की ड्रेस में नीचे आग चलती दिखाई दे रही है और धुंआ उठ रहा है। तस्वीर पर लिखा है, ‘145 days more to go’

दरअसल, आज कांग्रेस ने एक फोटो ट्वीट की. इस फोटो में RSS की ड्रेस में आग लगी हुई नजर आ रही है. इसमें धुंआ भी उठता नजर आ रहा है. कांग्रेस ने ट्वीट में आगे लिखा, देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और RSS-BJP द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम एक–एक कदम बढ़ा रहे हैं. हमने अपने गोल की ओर बढ़ रहे हैं.

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जयराम रमेश ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ है।

‘कांग्रेस इस ट्वीट को तुरंत हटाए’
इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला। संबित पात्रा ने कहा, ‘यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि भारत तोड़ो और आग लगाओ यात्रा है। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस पार्टी ने ऐसा किया हो। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या आप देश में हिंसा चाहते हो? कांग्रेस को यह तस्वीर तुरंत हटा लेनी चाहिए।’

बीजेपी ने साधा निशाना
कांग्रेस के इस ट्वीट के बाद बीजेपी के नेता हमलावर हो गए. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लिखा, देश को जलाने की कांग्रेस की पुरानी आदत रही है. 1984 के दंगे हों, जलगांव हो, मुंबई, हाशिमपुरा, भागलपुर हो या मेरठ. ये लिस्ट लंबी है. उन्होंने आगे लिखा कि हमें ये भी याद करना चाहिए कि कैसे 1984 के दंगों को राजीव गांधी ने सही ठहराया था. उन्होंने कहा, कांग्रेस सिर्फ देश को जलाने के बारे में सोचती है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस का खानदानी पेशा है.या तो देश तोड़ेंगे या देश जलाएंगे. कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक और समझने योग्य हैं. लेकिन राजनीतिक विरोधियों को जलाने के लिए किस तरह की मानसिकता की आवश्यकता है? नकारात्मकता और नफरत की इस राजनीति की सभी को निंदा करनी चाहिए.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...