7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअक्षय कुमार के हेयरड्रेसर की मौत, इमोशनल पोस्ट में लिखा- बहुत मिस...

अक्षय कुमार के हेयरड्रेसर की मौत, इमोशनल पोस्ट में लिखा- बहुत मिस करूंगा

Published on

नई दिल्ली,

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का दिल टूट गया है. सबको हंसने हंसाने वाले अक्षय कुमार दुखी हैं. बात ही कुछ ऐसी है कि अक्षय कुमार का अपसेट होना लाजमी है. अक्षय के हेयरड्रेसर, जो पिछले 15 साल से उनके साथ काम कर रहा था, उसकी मौत हो गई है. एक्टर ने अपने हेयरड्रेसर मिलन जाधव के नाम इमोशनल पोस्ट लिखा है.

क्यों दुखी हैं अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार ने हेयरड्रेसर संग अपनी फोटो इंस्टा पर शेयर की है. तस्वीर में मिलन जाधव एक्टर के बालों को स्टाइल देता नजर आ रहा है. पोस्ट में खिलाड़ी कुमार ने लिखा- अपने फंकी हेयरस्टाइल्स, स्माइल की वजह से तुम भीड़ में अलग नजर आते थे. हमेशा इस बात का ख्याल रखते थे कि मेरा एक भी बाल आउट ऑफ प्लेस ना हो. मिलन जाधव 15 सालों से ज्यादा वक्त तक मेरे हेयरड्रेसर रहे… अभी भी भरोसा नहीं हो रहा तुम हमारे साथ नहीं हो. मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा मिलानो. ओम शांति. इस पोस्ट के साथ खिलाड़ी कुमार ने हार्ट ब्रेकिंग इमोजी भी बनाया.

अक्षय कुमार की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स के रिएक्शन आ रहे हैं. मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने मिलन जाधव की आत्मा को शांति मिलने की दुआ की है. अक्षय कुमार अपने संग काम करने वालों के साथ अच्छा बॉन्ड रखते हैं. उनका हम्बल नेचर उन्हें अपने क्रू मेंबर्स और स्टाफ के साथ अच्छा रिलशन बनाए रखने में मदद करता है. अक्षय फैंस के ही नहीं बल्कि अपनी टीम के भी फेवरेट हैं.

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, ये साल अक्षय कुमार के लिए ठीक नहीं रहा है. उनकी बैक टू बैक 3 फिल्में पिटी हैं. इनमें बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज और रक्षाबंधन शामिल हैं. तीन फ्लॉप फिल्मों की मार झेलने के बाद अक्षय कुमार की चौथी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है. कठपुतली में अक्षय कुमार के साथ रकुल प्रीत सिंह और सरगुन मेहता नजर आईं. इस क्राइम ड्रामा को लोगों ने काफी पसंद किया है. क्रिटिक्स और पब्लिक ने फिल्म की और अक्षय कुमार के काम की तारीफ की.

2022 में अक्षय कुमार की एक और फिल्म पाइपलाइन में है. उनकी रामसेतु इस साल रिलीज होने वाली 5वीं फिल्म है. उम्मीद है एक्टर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वर्क करे और उनकी फ्लॉप फिल्मों के ट्रैक पर ब्रेक लगाए. फैंस उम्मीद जता रहे कि रामसेतु के साथ अक्षय कुमार की हिट मूवी की शुरुआत हो.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...