15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीतिझूठ की फैक्ट्री ओवरटाइम कर रही काम; डर के मारे BJP जूते,...

झूठ की फैक्ट्री ओवरटाइम कर रही काम; डर के मारे BJP जूते, टी-शर्ट को बना रही मुद्दा: जयराम रमेश

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने राहुल गांधी के टी-शर्ट मामले को लेकर सोमवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये टी-शर्ट और अंडरवियर पर टिप्पणी बिल्कुल बचकाना था। जयराम ने कहा, ‘अगर मैं इसकी असलियत बता दूं तो आप हंसेंगे। मैं इस पर नहीं बोलना चाहता हूं। अगर वो इसे मुद्दा बनाना चाहते हैं तो ये बिल्कुल साफ है कि वो घबराए हुए हैं।’

जयराम रमेश ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि झूठ की फैक्ट्री ओवरटाइम काम कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि यह महंगाई और बेरोजगारी को लेकर है। अगर वे जूते और टी-शर्ट को मुद्दा बनाना चाहते हैं तो यह उनके डर को दिखाता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वे (भाजपा) अब कुछ भी बोल रहे हैं। झूठ की फैक्ट्री चल रही है।

BJP तोड़ने की कर रही राजनीति: जयराम
सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम रमेश ने भाजपा व आरएसएस पर नफरत और अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की राजनीति तोड़ने की है, जोड़ने की नहीं। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस ने नफरत से लड़ने के उद्देश्य से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है।

भारत जोड़ो यात्रा का केरल में आज दूसरा दिन
बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का केरल में आज यानि सोमवार को दूसरा दिन है और इसे लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। पार्टी नेता राहुल गांधी ने सुबह वेल्लायानी जंक्शन से पदयात्रा शुरू की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। साथ ही इसका साक्षी बनने के लिए सड़कों के किनारे भी लोगों की भीड़ एकत्र हुई। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई थी।

 

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...