7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedफिर बढ़ी महंगाई, सब्जियों की कीमतों में आया उछाल, फ्यूल पर थोड़ी...

फिर बढ़ी महंगाई, सब्जियों की कीमतों में आया उछाल, फ्यूल पर थोड़ी राहत

Published on

नई दिल्ली

बीते महीने अगस्त में महंगाई की मार बढ़ी है। पिछले महीने खुदरा महंगाई में बढ़ोतरी हुई है। अगस्त में खुदरा महंगाई बढ़कर 7 फीसदी हो गई। इससे पहले जुलाई 2022 में यह 6.71 फीसदी थी। इस तरह महंगाई दर लगातार आठवें महीने आरबीआई के संतोषजनक स्तर से अधिक रही है। आरबीआई ने महंगाई दर के लिए संतोषजनक स्तर 2 से 6 फीसद दिया हुआ है। अगस्त के महीने में खाने की वस्तुओं में खूब महंगाई देखने को मिली।

सब्जियों की कीमतों में आया काफी उछाल
बीते महीने खाद्य महंगाई 7.62 फीसदी पर रही। जुलाई 2022 में यह 6.75 फीसदी पर रही थी। अगस्त में सब्जियों की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिला। सब्जियों की महंगाई दर अगस्त में 13.23 फीसदी रही।

फ्यूल की महंगाई में गिरावट
हालांकि, फ्यूल और लाइट की महंगाई में अगस्त में गिरावट आई। यह अगस्त में 10.78 फीसदी रही। इससे पहले जुलाई में यह 11.76 फीसदी रही थी।

खाद्य तेलों में गिरावट और अनाजों में उछाल
अगस्त में खाद्य तेलों की औसत कीमतों में गिरावट आई। सरकार द्वारा आयात शुल्क में कटौती करने और वैश्विक कीमतों में गिरावट के चलते खाद्य तेलों की कीमतों में कमी आई। वहीं, दालें, चावल और गेहूं जैसे प्रमुख खाद्य उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। रेकॉर्ड हीटवेव के चलते इन कीमतों में इजाफा हुआ। ये उत्पाद खाद्य महंगाई में बढ़ोतरी का एक प्रमुख कारण रहे।

औद्योगिक उत्पादन की ग्रोथ रेट पड़ी धीमी
औद्योगिक उत्पादन की ग्रोथ रेट जुलाई में सुस्त रही है। देश में जुलाई के महीने में औद्योगिक उत्पादन 2.4 फीसदी की दर से बढ़ा है। एक साल पहले जुलाई, 2021 के दौरान आईआईपी में 11.5 फीसदी की वृद्धि हुई थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की तरफ से सोमवार को जारी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के अनुसार, जुलाई, 2022 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 3.2 फीसदी बढ़ा। इसके अलावा खनन उत्पादन में जुलाई के दौरान 3.3 फीसदी की गिरावट, जबकि बिजली उत्पादन में 2.3 फीसदी की वृद्धि हुई है। गौरतलब है कि अप्रैल, 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण औद्योगिक उत्पादन पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा था और यह 57.3 फीसदी गिर गया था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...