15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यआंसू गैस के गोले, सुवेंदु-लॉकेट हिरासत में... कोलकाता की सड़कों पर ममता...

आंसू गैस के गोले, सुवेंदु-लॉकेट हिरासत में… कोलकाता की सड़कों पर ममता सरकार से बीजेपी की ‘जंग’

Published on

कोलकाता

ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ कोलकाता में बीजेपी ने हल्ला बोला है। बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से हिंसक झड़प हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों की तरफ से पुलिस पर पथराव हुआ है। इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे हैं। कोलकाता की सड़कों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष के हालात हैं।

पश्चिम बंगाल की ममता सरका के खिलाफ बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प हुई है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ शहर के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कोलकाता पुलिस की बीजेपी कार्यकर्ताओं से कई जगह हिंसक झड़प हुई। पुलिस ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के अलावा लॉकेट चटर्जी और राहुल सिन्हा को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की है। इस बीच हिरासत में लिए गए बीजेपी नेताओं को कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लाल बाजार लाया गया है।

मंगलवार को कोलकाता में बीजेपी के तीन बड़े नेताओं ने तीन अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार हावड़ा में, दिलीप घोष सियालदह में जबकि सुवेंदु अधिकारी का सांतरागाछी में प्रदर्शन था। पश्चिम बंगाल सरकार के सचिवालय भवन नवान्न से आधा किलोमीटर पहले ही सुवेंदु अधिकारी और बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी और राहुल सिन्हा को भी हिरासत में ले लिया। हावड़ा में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं से हिंसक झड़प हुई है। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले और वॉटर केनन का इस्तेमाल किया है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...