13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यपंजाब में AAP विधायकों को BJP ने दिया 25 करोड़ का ऑफर:...

पंजाब में AAP विधायकों को BJP ने दिया 25 करोड़ का ऑफर: हरपाल सिंह

Published on

चंडीगढ़,

पंजाब में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा दिए. चीमा ने दावा किया कि बीजेपी पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने का प्रयास कर रही है.चीमा ने कहा कि हर विधायक को ₹25 करोड़ का ऑफर भी दिया जा रहा है. आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए बीजेपी ने 1375 करोड़ रुपये का बजट रखा है जोकि काले धन से इकट्ठा किया गया है.

चीमा ने आरोप लगाया कि पिछले एक हफ्ते से बीजेपी ने 7 से 10 आम आदमी पार्टी के विधायकों को सीधे तौर पर या किसी के माध्यम से संपर्क करके बीजेपी में शामिल करने का प्रयास और लालच दिया जा रहा है.

MLA को पक्ष में लाने को एजेंसियों का सहारा लिया जा रहा
चीमा ने कहा कि इससे पहले बीजेपी गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में ऐसे ही कर चुकी है और अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी के विधायकों को टार्गेट किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि विधायकों को अपने पक्ष में लाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल भी किया जा रहा है.

शूट एंड स्कूट रणनीति पर काम कर रहे केजरीवाल
AAP के वरिष्ठ नेता के आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया. बीजेपी नेता मजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया- अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के नेताओं की शूट एंड स्कूट रणनीति की योजना है.उन्होंने आगे लिखा- अपने घोटालों और विफलताओं को छिपाने के लिए नेता हर मीडिया बातचीत में ऑपरेशन लोटस का नाम लेते रहते हैं, लेकिन न तो केजरीवाल और न ही हरपाल चीमा उस भाजपा नेता का नाम ले सकते हैं, जिसने उन्हें पैसे की पेशकश की.

दिल्ली में भी AAP सरकार अस्थिर करने के लगे हैं आरोप
पिछले महीने AAP नेता दिलीप पांडे ने दावा किया था कि बीजेपी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 40 विधयाक तोड़ने की तैयारी में थी. दरअसल आम आदमी पार्टी के विधायकों से संपर्क न होने की बात सामने आ रही थी. ऐसे में 24 अगस्त को पार्टी ने संसदीय समिति की बैठक बुलाई गई, जिसके बाद ये फैसला लिया गया कि 25 अगस्त को सुबह 11 बजे पार्टी के सभी विधायकों की बैठक होगी.

इस बैठक में दिलीप पांडे ने एक विधायक के हवाले से दावा किया था कि बीजेपी उनके 40 विधायक तोड़ने की तैयारी में है. हर विधायक को 20 करोड़ का ऑफर दिया है. इसके बाद AAP ने सवाल किया था कि बीजेपी के पास ये 800 करोड़ आए कहां से ? ED को इसकी जांच करनी चाहिए.

वहीं आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी दावा किया था कि आप विधायक अजय दत्त, संजीव झा, सोमनाथ भारती और कुलदीप कुमार से बीजेपी ने संपर्क किया था. उन्हें कहा गया कि अगर वे भाजपा में शामिल होते हैं तो उन्हें 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. अगर वे अपने साथ अन्य विधायकों को लेकर आते हैं तो उन्हें 25 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. वहीं आप विधायक आतिशी ने भी आरोप लगाया था कि बीजेपी दिल्ली की सरकार को गिराने की लगातार कोशिश कर रही है.

झारखंड सरकार को गिराने की रच रही बीजेपी साजिश: हेमंत
झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 13 सितंबर को बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए कि बीजेपी उनकी सरकार को गिराने के लिए हर तरह की साजिश रच रही है. यहां तक के लिए उनके पिता और 82-84 वर्षीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी फंसाने की कोशिश की जा रही है. बीजेपी हर तरीके के हथकंडे अपना रही है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...