3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeभोपालनहीं आई एंबुलेंस, युवक को बुलडोजर पर पहुंचाया अस्पताल; वीडियो वायरल

नहीं आई एंबुलेंस, युवक को बुलडोजर पर पहुंचाया अस्पताल; वीडियो वायरल

Published on

कटनी

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने के लाख दावे किये जा रहे हैं उसके बाद भी इसकी हकीकत कहीं ना कहीं सामने आ ही जाती है। ऐसा ही कुछ नजारा मध्य प्रदेश के कटनी जिले में देखने को मिला। जहां बरही खतौली मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई लेकिन जब उपचार के लिए एंबुलेंस की आवश्यकता पड़ी तो कॉल करने के घंटों बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। घायल की बिगड़ती हालत देख राहगीरों ने जेसीबी की बकेट पर मरीज़ को लादकर अस्पताल पहुंचाया। जिसका अब वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

गंभीर बात यह भी है कि कटनी जिला अस्पताल परिसर पर खड़ी लाखों रुपये की एंबुलेंस धूल खा रही है। सांसद विवेक तनखा के द्वारा मरीजों को समय पर उपचार मिल सके इसीलिए यह एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई थी लेकिन वह जालियों के अंदर कई महीनों से खड़ी है और धूल खा रही है।

मामले में सीएमएचओ प्रदीप मुड़िया ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। बरही में एंबुलेंस नहीं है इसलिए ये दिक्कत समाने आई। बरही, ढीमरखेड़ा समेत स्लीमनाबाद में नई एंबुलेंस के लिए पत्र लिखा गया है जो जल्द ही मिल जायेगी। वहीं जिला अस्पताल में खड़ी गाड़ियों में कर्मचारियों की कमी है जिसे पूरी कर ली जाएगी।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this