16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यमोदी के बाद बैकडोर से सोनिया गांधी को PM बनाना चाहती है...

मोदी के बाद बैकडोर से सोनिया गांधी को PM बनाना चाहती है BJP’, ऐसा क्यों बोले केजरीवाल?

Published on

अहमदाबाद

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के समन्वयक अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने दावा किया कि आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की हार हो रही है और कांग्रेस का सफाया हो चुका है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) की जीत होगी। उन्होंने यहां तक कहा कि बीजेपी मोदी के बाद बैकडोर से सोनिया गांधी को पीएम का प्रत्याशी बनाने जा रहे हैं। बीजेपी से सवाल करो कि वह सोनिया गांधी को बैकडोर से पीएम बनाना चाहती है। इस तरह के तर्क, वितर्क और कुतर्क से किसी का भला नहीं होने वाला है। अब यह कभी मेधा पाटकर को लाएंगे तो कभी किसी को लाएंगे। केजरीवाल ने यह टिप्पणी बीजेपी के ‘आप’ पर कार्यकर्ता मेधा पाटकर को पिछले दरवाजे से गुजरात की राजनीति में प्रवेश कराने के आरोप पर आई।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हार रही है। वे मेधा पाटकर या किसी और का भी नाम ले सकते हैं। उन्हें बताएं कि जनता जानना चाहती है कि उन्होंने विगत 27 सालों में क्या किया है? अगले पांच साल के लिए उनकी क्या योजना है?

2014 में मेधा पाटकर को दिया था आप ने टिकट
आप ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मेधा पाटकर को टिकट दिया था। बीजेपी पाटकर पर नर्मदा बांध परियोजना का विरोध कर गुजरात के लोगों के हितों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाती रही है। केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने सुना है कि बीजेपी (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी के बाद सोनिया गांधी को अपना प्रधानमंत्री प्रत्याशी बना रही है। क्या मेरे सवाल पूछने का साहस है। मैं जानता हूं कि आप (यह सवाल पूछने को लेकर) भयभीत महसूस करते हो। अगले संवाददाता सम्मेलन में, उनसे पूछिए कि केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि आप सोनिया गांधी को मोदी का उत्तराधिकारी और प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार बना रहे हैं और इस बारे में आपको क्या कहना है?’

’27 सालों में बीजेपी ने कुछ नहीं किया’
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘वे जानते हैं कि उन्होंने पिछले 27 साल में कुछ नहीं किया है और उनके पास अगले पांच साल के लिए कोई योजना नहीं है। मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि वे क्यों विरोध करते हैं जब मैं कहता हूं कि गुजरात के लोगों को मुफ्त बिजली देना चाहता हूं? आप दिसंबर में गुजरात विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।’ उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात का समुचित मुख्यमंत्री नहीं है और राज्य का शासन दिल्ली से चल रहा है।

‘रूपाणी और भूपेंद्र को जनता ने नहीं बनाया सीएम’
केजरीवाल ने आप के मुख्यमंत्री पद प्रत्याशी के सवाल पर कहा , ‘किसने विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री बनाया? किसने भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया? जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया। उन्हें दिल्ली से (भाजपा नेतृत्व से) मुख्यमंत्री बनाया गया। इस तरह से हमारी सरकार नहीं चलेगी। हम वह करेंगे जो गुजरात की छह करोड़ जनता कहेगी।’

एक कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि पंजाब की आप सरकार के पास कर्मचारियों का वेतन देने के लिए पैसे नहीं है और पार्टी करोड़ों रुपये गुजरात में विज्ञापन पर खर्च कर रही है। इसप र केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस समाप्त हो चुकी है और पत्रकारों को उनके सवालों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

‘जनता के बीच जाने से कोई नहीं रोक सकता’
गुजरात पुलिस ने कथित तौर पर सुरक्षा कारणों से केजरीवाल को ऑटो रिक्शा चालक के घर रात्रि भोज पर जाने से रोका था। केजरीवाल ने दावा किया कि इस कदम का सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है बल्कि यह उन्हें जनता के बीच जाने से रोकने की कोशिश है। उन्होंने कहा, ‘दुनिया में किसी के पास केजरीवाल को जनता के बीच जाने से रोकने का साहस नहीं है।’

दिल्ली रवाना होने से पहले केजरीवाल ने गुजरात पुलिस से कहा कि वे भाजपा की ओर से कुछ भी गलत नहीं करें। उन्होंने ट्वीट किया, ‘गुजरात पुलिस से मेरा अनुरोध है, मैंने आपके ग्रेड वेतन और अन्य मुद्दों पर समर्थन किया। हमारी सरकार बनने पर हम निश्चित तौर पर इसे लागू करेंगे। हम आपके साथ हैं। दो महीने बचे हैं। अगर भाजपा के लोग आपसे गलत करने के लिए कहते हैं, तो इनकार कर दीजिए, भयभीत नहीं हो। भाजपा जा रही है और आम आदमी पार्टी सत्ता में आ रही है।’

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...