13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य30 किमी तक करते रहे फायरिंग, जो मिला उसे ठोक दिया... बेगूसराय...

30 किमी तक करते रहे फायरिंग, जो मिला उसे ठोक दिया… बेगूसराय में बदमाशों का आतंक

Published on

बेगूसराय:

… तो बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है। ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि बेगूसराय की घटना के बाद तो लोग यही कह रहे हैं। दरअसल, बेगूसराय में बाइक सवार दो बदमाशों नेशनल हाईवे पर कम से कम आधा दर्जन जगहों पर ताबडतोड फायरिंग की है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। खबर है कि इस घटना में 11 लोगों को गोली लगी है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इधर, बेगूसराय एसपी का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर दी गई है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने नेशनल हाईवे 31 और 28 पर आधा दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। बेगूसराय जिले में ही ये दोनों नेशनल हाईवे मिलते हैं, वहीं इस घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश आधुनिक हथियार से लैस थे। बताया जा रहा है कि कि वे 30KM तक फायरिंग करते रहे, जो भी रास्ते में मिले उसे शूट कर दिया। इसमें तेघरा थाना के अयोध्या चौक के पास गोली लगने से एक शख्स की सड़क पर ही मौत हो गई। वारदात में बछवाड़ा, फुलवरिया, बरौनी और चकिया इलाकों में 8 अन्य लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सबसे पहले तेघरा में फायरिंग
जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने सबसे पहले एनएच 28 पर तेघरा इलाके में जमकर फायरिंग की। यहां पर अपराधियों ने एक के बाद एक कई जगहों पर गोलियां चलाई। वहीं, एनएच 31 पर भी कई जगहों पर फायरिंग की खबर। एनएच 28 पर अपराधियों द्वारा बगराहाडीह में में भी फायरिंग की। इस घटना में चंदन कुमार नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाढ़ के रहने वाले टीवीएस क्रेडिट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विशाल सोलंकी को पेट में गोली लगी है। विशाल का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अपराधियों ने चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौक पर मछली की दुकान पर जमकर फायरिंग की। अपराधियों ने मछली बेचने वाले के साथ साथ दो मछली खरीददारों को भी गोली मार दिया है। अपराधियों की गोली से अब तक कुल 11 लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें एक की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि पुलिस प्रशासन को चेताया था कि राजनीति, अपराध और ठेकेदारी का गठजोड़ फिर बेगूसराय को साठ के दशक में ले जा रहा है, जब हत्या आम बात थी। आज गोलियों की बौछार ने दर्जन भर लोगों को घायल किया और मौत भी हुई। सख्त करवाई की जरूरत है। वहीं, बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्विट किया है कि बेगूसराय के अलग-अलग जगहों पर 12 लोगों को गोली मारी गयी है। जिला प्रशासन इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है।

बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट कर कहा है कि बेगूसराय में ओपन फायरिंग कर 11 लोगों को गोली मारने की घटना अत्यंत दुखद-दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा प्रतीत होता है कि बिहार में कानून नाम की चीज नहीं बची है। शराब और खनन माफिया और आपराधिक गिरोहों को नई सरकार में पूरी छूट मिल गई है। अपराधी बेखौफ हैं और आम जनता में घोर भय व्याप्त है।

बेगूसराय एसपी ने कहा की गई है नाकेबंदी
इधर, बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। एसपी ने बताया है कि बाइक सवार दो बदमाश एनएच पर घटना को अंजाम दे रहे हैं। पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले भर में पुलिस टीम नाकेबंदी कर छापेमारी कर रही है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...