13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यनहीं देखी होगी ऐसी अनोखी श्रद्धांजलि, किसान ने धान के खेत में...

नहीं देखी होगी ऐसी अनोखी श्रद्धांजलि, किसान ने धान के खेत में माता-पिता को ‘जिंदा’ कर दिया

Published on

हैदराबाद

एक किसान ने अपने माता-प‍िता को ऐसी श्रद्धांजलि दी है ज‍िसे देख हर कोई वाह कह रहा। किसान ने अपने माता-पिता की ऐसी तस्‍वीर बनाई है ज‍िसे केवल आसमान से या ड्रोन के लेंस से ही देखा जा सकता है। निजामाबाद से 35 किमी दूर एक गांव में रहने वाले किसान गंगाराम चिन्नी कृष्णुडु ने अपनी खेतीहर जमीन की फसल पर अपने माता-पिता की तस्‍वीर उतार दी है। इसके लिए उन्‍होंने तीन प्रकार के धान के बीजों का उपयोग किया है। वे कहते हैं क‍ि मेरे माता-पिता का 21 साल पहले निधन हो गया था। उन्होंने मुझे छठी कक्षा तक पढ़ाया और यह उन्हें याद करने और दुनिया को दिखाने का मेरा तरीका है।

चिंतलूर गांव के हरे-भरे धान के खेतों के ऊपर जैसे ही एक ड्रोन उड़ता है, एक पगड़ी वाले पुरुष और बिंदी और आभूषण वाली महिला की तस्‍वीर दिखाई देती है। चिन्नी कृष्णुडु बताते हैं क‍ि इसे बनाने में बहुत मेहनत लगी और इसके ल‍िए जुनून की जरूरत थी। मैंने इसके ल‍िए एक चित्रकार को काम पर रखा और उसे अपने माता-पिता की एक तस्वीर दी। फिर उसने लाइनें बनाने के लिए रस्सियाँ खरीदी।

चिन्नी कृष्णुडु ने बताया क‍ि पहले उन्होंने बंगारू गुलाबी, पंचरत्न, चिंतालुरू सन्नालू वैराइटी के धान के पौधे तैयार किए। उन्होंने माता-पिता का चित्र बनाया और उस पर धान की रोपाई की। जैसे-जैसे पौधे बड़े होते गए माता-पिता का चित्र साफ नजर आने लगा। वीडियो और ड्रोन के जरिए उन्होंने इस खेत की तस्वीर ली।

नागुला चिन्ना गंगाराम निजामाबाद में चिन्नी कृष्णुडू के नाम से मशहूर हैं। वे न सिर्फ एक प्रगतिशील किसान हैं बल्कि बदलते दौर के साथ कदम मिलाकर चलने में विश्वास करते हैं। उनके पास एक ग्रैन बैंक है जिसमें 110 वैराइटी के धान हैं। नागुला चिन्ना का दावा है कि किसी एकल किसान के पास धान की इतना सारी वैराइटी नहीं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...