18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यबिजली मंत्री बाराबंकी आए, बत्ती गुल, मोबाइल की रोशनी में हुआ इंस्पेक्शन......

बिजली मंत्री बाराबंकी आए, बत्ती गुल, मोबाइल की रोशनी में हुआ इंस्पेक्शन… सपा ने एके शर्मा पर साधा निशाना

Published on

बाराबंकी

उत्तर प्रदेश में बिजली कट की समस्या को लेकर लगातार मामले गरमा रहा है। सवाल सीधे मंत्री से पूछे जा रहे हैं। अब तक मंत्री बिजली आपूर्ति को लेकर तरह-तरह के दावे करते रहे हैं, लेकिन मंगलवार की शाम उन्हें अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। योगी आदित्यनाथ सरकार में बिजली मंत्री मंगलवार की शाम बाराबंकी के एक विद्युत उप केंद्र में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। जैसे ही वे सब स्टेशन पहुंचे। बिजली गायब हो गई। इसके बाद हड़कंप मचा। मंत्री ने निरीक्षण करने की बात कही। जेब से मोबाइल निकाले गए। मोबाइल टॉर्च की रोशनी में इंस्पेक्शन का कार्य पूरा कराया गया। हालांकि, इस दौरान पूरे वाकये का वीडियो बना लिया गया और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने इस मामले में मंत्री एके शर्मा पर इस मामले में जोरदार निशाना साधा है। पार्टी ने ‘गुजरात मॉडल’ को लेकर करारा तंज कसा है।

पावर सब स्टेशन का जायजा लेने आए थे मंत्री
प्रदेश के बिजली मंत्री अरविंद कुमार शर्मा मंगलवार की शाम बाराबंकी में एक सब स्टेशन पर बिजली सप्लाई की स्थिति का जायजा लेने आए। औचक निरीक्षण के दौरान बिजली कट गई। इसके बाद मोबाइल की रोशनी जलाई गई। टॉर्च आया और निरीक्षण शुरू हुआ। मंत्री के निरीक्षण की खबर पर बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी भी पहुंचे थे। निरीक्षण को मंत्री ने नहीं रोका। मोबाइल और टॉर्च की रोशन के बीच मंत्री शिकायती रजिस्टर लेकर बैठे। उपभोक्ताओं की ओर से आने वाली शिकायत का स्टेटस जानना शुरू किया। अधिकारियों की ओर से अपनी बात रखी गई। सुधार के दावे किए गए। मंत्री ने शिकायत रजिस्टर पर दर्ज नंबर पर कॉल लगा दिया। उपभोक्ताओं से बात की। शिकायत के स्टेटस को जाना।

सपा ने गुजरात मॉडल को लेकर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी ने इस वीडियो के सामने आने के बाद मंत्री एके शर्मा को जोरदार तरीके से घेरा है। दरअसल, एके शर्मा गुजरात कैडर के प्रशासनिक अधिकारी रह चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का करीबी भी उन्हें बताया जाता है। सपा ने इसी को आधार बनाते हुए हमला किया कि गुजरात मॉडल वाले मंत्री जी ने यूपी में बत्ती गुल कर दी है। समाजवादी पार्टी सरकार में प्रदेश में निर्बाध बिजली का दावा करते हुए दल ने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश के ऊर्जा मंत्र तक बिजली को तरस रहे हैं। ऊर्जा मंत्री की उपस्थिति में बिजली जाना शर्मनाक है।

बिजली मंत्री के दौरे पर हड़कंप
बिजली मंत्री एके शर्मा के अचानक दौरे से पॉवर कॉरपोरेशन में हड़कंप मचा। मंगलवार रात करीब 8 बजे एके शर्मा बड़ेल पावर सब स्टेशन पहुंचे। उनके वहां पहुंचते ही बिजली गुल हो गई। सब स्टेशन पर उपस्थित एसडीओ और जेई से उन्होंने शिकायतों का स्टेटस पूछा। इस पर बड़े दावे किए गए। मंत्री ने शिकायत रजिस्टर लिया और शिकायतकर्ताओं को फोन लगा दिया। पहला कॉल रामसनेही को किया।

बिजली मंत्री ने कहा कि मैं ऊर्जा मंत्री बोल रहा हूं। आपकी शिकायत हल हुई? रामसनेही ने कहा कि मंत्री जी, हमारा मीटर बदल गया है। इसके बाद कामता प्रसाद को फोन किया। उन्होंने दो घंटे में ही मीटर बदलने की बात कही। इसके बाद बिजली मंत्री ने जेपी नगर पावर सब स्टेशन का भी जायजा लिया। वहां की स्थिति के बारे में भी जानकारी हासिल की।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...