17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में फ्री बिजली पर नया नियम, आज से अप्लाई किए बिना...

दिल्ली में फ्री बिजली पर नया नियम, आज से अप्लाई किए बिना नहीं मिलेगी सब्सिडी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली में अब उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी, जो इसके लिए आवेदन करेंगे. आज से ही इसके लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग फ्री बिजली नहीं लेना चाहते. ऐसे में अब दिल्ली में उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी जो इसके लिए आवेदन करेंगे.

1 अक्टूबर से लागू होगी सुविधा
अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में पहले बिजली बहुत जाती थी. हमने इसे ठीक किया. अब बिजली 24 घंटे मिल रही है. दिल्ली में बिजली फ्री में मिल रही है. भ्रष्टाचार रोककर जो पैसा बचाया, उससे लोगों को सुविधा दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली में बिजली के 58 लाख उपभोक्ता हैं, इनमें से 30 लाख के बिजली बिल जीरो आते हैं. 17 लाख उपभोक्ता के आधे बिल आते हैं. हम उन्ही को सब्सिडी देंगे जो सब्सिडी मांगेगा. यह सुविधा 1 अक्टूबर से लागू रहेगी.

भरना होगा फॉर्म
बिजली के बिल के साथ एक फॉर्म आएगा. बिजली के बिल केंद्र में फॉर्म जमा करना होगा. उन्होंने कहा कि हम एक नंबर (7011311111) जारी कर रहे हैं. इस नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा. मिस्ड कॉल पर मैसेज आएगा. इसमें एक लिंक मिलेगा. जिससे व्हाट्सप्प पर फॉर्म ओपन हो जाएगा. जिनका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं उन्हें मैसेज भी भेजे जाएंगे. 31 अक्टूबर को जितने लोग फॉर्म भर देंगे. उन्हें योजना का लाभ मिलेगा. अगले महीने में फॉर्म भरने पर पिछले महीने का बिल जमा करना होगा. उन्होंने कहा कि इसे लेकर उनकी सरकार घर घर जाकर जागरूकता अभियान चलाएगी.

पंजाब में भी विधायक खरीदने की कोशिश की
गोवा में कांग्रेस के विधायक बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग हर राज्य में जाकर MLA खरीद रहे हैं. पंजाब में भी कोशिश की. उन्होंने पूछा कि ये पैसा कहां से आ रहा है. केजरीवाल ने कहा कि इसी वजह से महंगाई भी बढ़ रही हैं. कांग्रेस वाले क्यों टूट जाते हैं? देश ये जानना चाहता हैं. अगर MLA खरीदना है, ऐसे तो चुनाव, लोकतंत्र, संविधान का अर्थ नहीं रह जाता हैं.

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...