12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यBJP के हिंसक प्रदर्शनकारियों पर गोली चला सकती थी पुल‍िस, सरकार ने...

BJP के हिंसक प्रदर्शनकारियों पर गोली चला सकती थी पुल‍िस, सरकार ने बरता संयम… बोलीं ममता

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को बीजेपी के मार्च के दौरान हंगामे को लेकर हमला बोला है। ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि बीजेपी के राज्य सचिवालय तक मार्च के दौरान पुलिस, पार्टी के ‘हिंसक’ प्रदर्शनकारियों पर गोली चला सकती थी, लेकिन सरकार ने ‘अधिकतम’ संयम बरता। बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी अपने ‘नबन्ना अभियान’ के लिए राज्य के बाहर से ट्रेनों से बमों से लैस गुंडों को लेकर आई थी।

पूर्व मेदिनीपुर जिले के निमटौरी में एक प्रशासनिक बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने कहा क‍ि उस रैली में भाग लेने वालों ने कई पुलिसकर्मियों पर बेरहमी से हमला किया… पुलिस गोलियां चला सकती थी, लेकिन हमारे प्रशासन ने अधिकतम संयम दिखाया। मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा से कुछ हफ्ते पहले इस विरोध मार्च से यात्रियों और व्यापारियों को परेशानी हुई।

‘गिरफ्तारियां हो रहीं कानून अपना काम करेगा’
ममता ने कहा क‍ि हम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के खिलाफ नहीं हैं लेकिन, बीजेपी और उसके समर्थकों ने हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी का सहारा लिया। उन्होंने संपत्तियों को आग लगा दी और लोगों में डर पैदा किया। उन्होंने कहा क‍ि हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। गिरफ्तारियां की जा रही हैं और कानून अपना काम करेगा।

‘दूसरे राज्यों से भी गुंडे लाए गए’
ममता बनर्जी ने कहा क‍ि बीजेपी उस हंगामे में शामिल होने के लिए लोगों को ट्रेनों के जरिए लेकर आई। यहां तक कि दूसरे राज्यों से भी गुंडे लाए गए, जिन्होंने ईंट-पत्थर और बम फेंके, जहां कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने कहा क‍ि मैं फायरआर्म और बमों के साथ आंदोलन करने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं करूंगी।

‘कोलकाता में व्यापारियों को भारी नुकसान’
बनर्जी ने यह भी कहा कि कानून उन लोगों के खिलाफ अपनी कार्रवाई करेगा, जो परेशानी पैदा करने और पुलिस वाहनों को आग लगाने के लिए जिम्मेदार थे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आगामी दुर्गा पूजा उत्सव से ठीक पहले मंगलवार को हुई हिंसा से कोलकाता में व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...