12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'महाराष्ट्र को गुजरात के मुकाबले एक और झटका, अब दवा प्रोजेक्ट भी...

‘महाराष्ट्र को गुजरात के मुकाबले एक और झटका, अब दवा प्रोजेक्ट भी छिना’

Published on

मुंबई

वेदांता और फॉक्सकॉन के सेमीकंडक्टर तैयार करने संयुक्त प्रोजेक्ट के महाराष्ट्र की बजाया गुजरात चलाने पर सूबे में सियासत तेज है। विपक्षाी दलों की ओर से इसे लेकर एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। वहीं शिंदे सरकार ने इसे लेकर उद्धव ठाकरे पर ही हमला बोला है। एकनाथ शिंदे गुट ने कहा कि उद्धव सरकार के कार्यकाल में इस प्रोजेक्ट को लेकर तेजी और उत्साह नहीं दिखाया गया। इसी के चलते यह महाराष्ट्र से छिन गया और गुजरात चला गया। अब शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने नया दावा करते हुए शिंदे सरकार पर अटैक किया है।

आदित्य ठाकरे का दावा है कि महाराष्ट्र में लगने वाला 3,000 करोड़ रुपये का दवा प्रोजेक्ट भी छिन गया है और इसे भी गुजरात ले जाया जा रहा है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि इसका कारखाना रायगढ़ में लगना था और इससे 80,000 लोगों को नौकरी मिल सकती थी। पूर्व मंत्री ने कहा कि यह अवैध सरकार है। पहले तो यह शिवसेना के 40 विधायकों को गुजरात ले गई थी और अब इसने दो बड़े प्रोजेक्ट्स को भी महाराष्ट्र से गुजरात भेज दिया है। रायगढ़ में लगने वाला 3,000 करोड़ रुपये का दावा कारखाना भी गुजरात ले जाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट से महाराष्ट्र में 80 हजार नौकरियां निकल सकती थीं।

आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह तो खोखे से बनी सरकार है। इस सरकार ने जो प्रोजेक्ट्स महाराष्ट्र में आने थे, उन्हें छिन जाने दिया। लेकिन जिनकी जरूरत नहीं है, उन प्रोजेक्ट्स को महाराष्ट्र में लॉन्च किया जा रहा है। बता दें कि गुजरात में अहमदाबाद के पास 1.54 लाख करोड़ की लागत से सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की तैयारी है। इससे भारत सेमीकंडक्टर्स के मामले में आत्मनिर्भर बन सकेगा। इसके अलावा मोबाइल, कार जैसी चीजों के उत्पादन की लागत में भी कमी आ सकेगी। इसे कारोबारी रणनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...