4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedइस ऐप से महाठग ने फंसाया था जैकलीन को, प्ले स्टोर पर...

इस ऐप से महाठग ने फंसाया था जैकलीन को, प्ले स्टोर पर अभी भी मौजूद

Published on

Money Laundering Case में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी-धोखाधड़ी मामले में उनसे पूछताछ हो रही है. इससे पहले ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में अपनी चार्जशीट दाखिल की थी उसमें बताया गया था जैकलीन फर्नांडिस को Sukesh Chandrashekhar की ओर स्पूफ कॉल आया था.

इसके बाद ही बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन सुकेश के जाल में फंसती चली गई. रिपोर्ट में बताया गया है कि सुकेश चंद्रशेखर ने ये कॉल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ऑफिस के नंबर से किया था. इस वजह से जैकलीन ने विश्वास कर लिया कि ये कॉल अमित शाह के ऑफिस से ही आ रही हैं.

लेकिन, क्या कोई किसी को किसी के भी मोबाइल नंबर से कॉल कर सकता है क्या? जी हां, ऐसा संभव है. इसे कॉल स्पूफिंग (Call Spoofing) कहते हैं.जब आप किसी को किसी और के नंबर से बिना उसकी जानकारी के कॉल करते हैं तो इसे कॉल स्पूफिंग कहा जाता है.

इसको आसान भाषा में ऐसे समझें अगर मैंने आपको आपके ही किसी दोस्त के नंबर से कॉल किया. लेकिन, इसकी जानकारी आपके दोस्त को भी नहीं है. लेकिन, आपने अपने दोस्त के नंबर से कॉल आने की वजह से यकीन कर लिया ये कॉल उसने ही किया है. इसे कॉल स्पूफ कहा जाता है.

इसके जरिए स्कैम की शुरुआत साल 2004 में शुरू हुई थी. तब ऐसी कॉल करने के लिए काफी ज्यादा टेक्निकल स्किल्स की जरूरत होती थी. अब इसके लिए कई ऐप्स हैं जो आसानी से ऐसा करने की सुविधा देते हैं. हैरानी की बात ये है कि ऐसे ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर भी मौजूद हैं.

इन ऐप्स से कॉल करने वाली की आईडी बदल जाती है. जिससे सामने वाले को लगता है कि कॉल किसी खास व्यक्ति ने ही किया है. इसके लिए आपको पेड सर्विस भी लेनी होती है. कई बार लोग प्रैंक के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं.

लेकिन, जब किसी खास टारगेट को निशाना बनाया जाता है तो उसके लिए Orange boxing कॉन्सेप्ट अपनाया जाता है. इससे सामने वाला कॉल करने की जाल में आसानी से फंस जाता है. इससे ऑडियो सिग्नल को कॉल के दौरान टेलीफोन लाइन से मिला दिया जाता है. इससे सामने वाले को लगता है कि किसी खास नंबर से कॉल आ रही है.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...