11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबैठने से अच्छा है कोई काम करो... डांटने पर बेटे ने पिता...

बैठने से अच्छा है कोई काम करो… डांटने पर बेटे ने पिता को ही कराया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Published on

कौशांबी

अगर आप जवान बेरोजगार बेटे के पिता है तो बच्चे को डांटने की गुस्ताखी न करियेगा। कौशांबी जिले में एक पिता ने ऐसी ही एक गलती कर दी, जिसकी कीमत उसे जेल जाकर चुकानी पड़ रही है। दरअसल में मामला सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के खोपा गांव का है, जहां एक बेरोजगार बेटे को पिता ने डांट क्या लगाईं, उसने पुलिस बुलाकर पिता को अवैध तमंचे संग गिरफ्तार करा कर जेल भिजवा दिया। बेटे की मुखबिरी पर पुलिस ने पिता के पास से अवैध तमंचा बरामद कर लिया है। एसपी के मुताबिक पिता पुत्र के बीच हुए झगड़े में पुलिस ने अवैध तमंचा कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की है।

सराय अकिल कोतवाली के खोपा गांव निवासी अब्दुल खुद्दूस पुत्र बच्चा पेशे से वैद्य है। परिवार में 5 बेटे और पत्नी है। अब्दुल खुद्दूस के 2 बेटे मुंबई में रहकर काम करते है। तीसरे नंबर का बेटा सराय के गैरिज में काम करता है। चौथा व पांचवां बेटा घर पर रहता है। बृहस्पतिवार को अब्दुल खुद्दूस ने चौथे नंबर के बेटे मोहम्मद आज़म को डांटते हुए कहा कि घर में बेरोजगार बैठने से अच्छा है, कोई काम करो। यह बात बेटे मोहम्मद आज़म को नागवार गुजारी।

पुलिस ने बरामद किया तमंचा
पिता खुद्दूस के मुताबिक बेटे से घर से बहार निकल कर सराय अकिल पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस के घर पहुंचते ही बेटे ने घर में रखा अवैध तमंचा पुलिस को दे दिया। पुलिस ने तमंचा सहित खुद्दूस को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।

पिता की गिरफ्तारी के बाद बेटा फरार
पिता की गिरफ्तारी होने की बाद घर वालों के डर से बेटा घर से फरार हो गया। पुलिस ने खुद्दूस के कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस अब बाप बेटे के मामूली विवाद के चलते अवैध तमंचा बरामदगी को अपना गुडवर्क बता रही है।

जेल भेजने की कार्रवाई
एसपी हेमराज मीणा ने बताया, सराय अकिल पुलिस ने एक व्यक्ति से अवैध तमंचा बरामद कर हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ दफा 25 के तहत लिखापढ़ी कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने तमंचा बाप बेटे के झगड़े में बरामद किया है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...