11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यईसाई लड़की से शादी के बाद हिंदू लड़के का धर्मपरिवर्तन से इनकार,शव...

ईसाई लड़की से शादी के बाद हिंदू लड़के का धर्मपरिवर्तन से इनकार,शव मिला

Published on

गुवाहाटी

असम के लखीमपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, ईसाई लड़की से शादी करने के बाद धर्म परिवर्तन से इनकार करने वाला हिंदू युवक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया है। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक बिकी बिशाल का शव 12 सितंबर को जिले के ही कोइलामारी बलिजन इलाके में एक पेड़ से लड़ा मिला था। यह घटना शादी के एक हफ्ते बाद की है।

मामले को लेकर लखीमपुर के एसपी बीएम राजखोवा ने कहा, मृतक हिंदू था और उसने कुछ दिन पहले एक ईसाई लड़की से शादी की थी। यह सच है कि लड़की के परिवार से उस पर ईसाई धर्म अपनाने का मानसिक और सामाजिक दबाव था। लेकिन हमें अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसकी हत्या की गई या उसने आत्महत्या की है।

घटना से पहले कुछ लोग घर से ले गए थे
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक घटना से कुछ घंटे पहले बिशाल को कुछ लोग उसके घर से ले गए थे। हालांकि, पुलिस ने इस दावे को इनकार किया है। एसपी ने कहा कि यह दावा गलत है। बिशाल अपनी मर्जी से घर से निकला था। हमने उसकी मौत के लिए जिम्मेदार होने के संदेह में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और दो अन्य उन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जो उस पर धर्म बदलने का दबाव बना रहे थे।

सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए आरोपी
गुरुवार को सभी सात आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस और परिवार को शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...