4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedजैकलिन के बाद अब नोरा फतेही से हुई पूछताछ, छह घंटे तक...

जैकलिन के बाद अब नोरा फतेही से हुई पूछताछ, छह घंटे तक सवाल-जवाब

Published on

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के मामले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गुरुवार को करीब छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। एक दिन पहले बुधवार को इसी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस से करीब आठ घंटे तक पूछताछ हुई थी।

पिछले महीने, सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली मामले में मनी ट्रेल की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अभिनेता जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी के रूप में नामित करते हुए एक आरोप पत्र दायर किया था। बाद में ईडी ने नोरा फतेही से भी इसी मामले में पूछताछ की थी।

जैकलिन और नोरा फतेही का सीधा संबंध नहीं
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इस मामले में नोरा फतेही का जैकलीन से सीधा कोई संबंध नहीं है, लेकिन पिंकी ईरानी के साथ पूछताछ के लिए बुलाया गया जिसे जैकलिन को सुकेश से मिलवाने का काम सौंपा गया था और इसके लिए कथित तौर पर करोड़ों रुपए का भुगतान किया गया था।

ईओडब्ल्यू विभाग के विशेष आयुक्त रवींद्र यादव ने कहा था, चूंकि पिंकी ईरानी यहां हैं, हम उन दोनों से पूछताछ करना चाहते हैं। कुछ चीजें हैं जिन्हें स्पष्ट करने की आवश्यकता है। इस मामले के संबंध में नोरा और जैकलीन के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) फतेही से पहले पूछताछ कर चुका है।

जैकलिन फर्नांडिस से आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ
पुलिस के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस से बुधवार को आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई और उन्होंने जांच के दौरान सहयोग किया और उन्हें पूछताछ के लिए फिर से बुलाया जा सकता है। चंद्रशेखर फिलहाल जेल में है। उस पर रसूखदार लोगों सहित कई लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है। इसमें फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह भी शामिल हैं।

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...