17 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस का अध्यक्ष कौन? मिस्त्री बोले- चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र, छिपाने को कुछ...

कांग्रेस का अध्यक्ष कौन? मिस्त्री बोले- चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र, छिपाने को कुछ नहीं

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस के लिए इस समय सबसे बड़ा सवाल है कि अगला अध्यक्ष कौन? पार्टी में लंबे समय बाद ऐसा दिख रहा है कि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गांधी परिवार से इतर किसी को मिल सकती है. इसके लिए पार्टी के भीतर नए अध्यक्ष को चुने जाने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसे लेकर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं. ऐसे में चुनाव प्रक्रिया की पूरी जिम्मेदारी संभालरहे पार्टी के सीनियर लीडिर मधुसूदन मिस्त्री ने गुरुवार को कई अहम बातें कहीं और कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव की पूरी प्रक्रिया को समझाया.

जारी किए QR कोड वाले ID Card
मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियों का उन्होंने जायजा लिया है. इस चुनाव में 9000 डेलीगेट्स वोट डालने वाले हैं. उन सभी को QR Code वाले ID Card दिए गए हैं.

दूर की गई वोटर लिस्ट की शिकायत
मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर कुछ लोगों ने वोट कौन डालेगा, इसकी जानकारी नहीं होने की शिकायत की थी. इसे दूर कर दिया गया है. ये वोटर लिस्ट चुनाव कार्यालय में मौजूद रहेगी और जो भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करना चाहता है, वो इसे देख सकता है.

अध्यक्ष का चुनाव एक स्वतंत्र प्रक्रिया
कई दिनों से कांग्रेस का एक प्रस्ताव चर्चा में बना हुआ है. इसमें कहा गया है कि सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि कांग्रेस अध्यक्ष को राज्यों के प्रमुख और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों को नियुक्त करने की शक्ति देने वाला प्रस्ताव पारित करेंगे. इसे लेकर पहले ये माना जा रहा था कि गांधी परिवार को ताकतवर बनाने के लिए इसे लाया गया है, लेकिन मधुसूदन मिस्त्री ने साफ किया कि ये प्रस्ताव कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए होगा. इसका पार्टी के अध्यक्ष पद चुनाव की प्रक्रिया से कोई लेना देना नहीं है.

कांग्रेस के पास छिपाने को कुछ नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव की प्रक्रिया को लेकर मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि ये हमेशा से एक ‘मुक्त’ प्रक्रिया थी और पार्टी के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. ये आगे भी इसी तरह स्वतंत्र रहेगी.

नामांकन भरने वालों को रखना होगा ये ध्यान
मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि जो लोग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी यानी कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करना चाहते हैं वो 20 सितंबर से पहले डेलीगेट्स की लिस्ट को देख सकते हैं. वहीं उन्हें अपने नामांकन के लिए 10 प्रदेश कांग्रेस कमेटी डेलीगेट्स का समर्थन दिखाना होगा.

ज्यादा उम्मीदवार होने पर होगा चुनाव
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करीब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 9000 डेलीगेट्स करेंगे. वहीं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के 23 सदस्यों में से 12 चुने जाएंगे जबकि 11 नामित होंगे. अगर कांग्रेस वर्किंग कमेटी के 12 चुने सदस्यों के लिए अधिक उम्मीदवार होंगे, तो उनके लिए भी चुनाव होगा, अगर 23 नाम पर सर्वसम्मति होगी तो चुनाव नहीं होगा. कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव पूरा होने के बाद होगा.

22 को जारी होगी अधिसूचना
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव का नोटिफिकेशन 22 सितंबर को जारी होगा. तब तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी डेलीगेट्स का चयन हो चुका होगा और इलेक्टोरल रोल पब्लिश हो चुका होगा. 24-30 सितंबर तक नामांकन की स्क्रूटनी होगी और जरूरत पड़ी तो 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में पड़ेंगे वोट
मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार होंगे, तभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में वोटिंग होगी. डेलीगेट्स को वोटिंग कार्ड साथ लाना होगा, जिसके कार्ड में फोटो नहीं होगा वो अपना आधार कार्ड साथ लाएगा.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...