4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedबाबा रामदेव आज करेंगे बड़ा धमाका, पतंजलि की 5 और कंपनियां होंगी...

बाबा रामदेव आज करेंगे बड़ा धमाका, पतंजलि की 5 और कंपनियां होंगी लिस्ट

Published on

नई दिल्ली

योग गुरु बाबा रामदेव का पतंजलि समूह अपनी पांच और कंपनियों का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रहा है। बाबा रामदेव शुक्रवार यानी आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, जिसमें वह आईपीओ से जुड़ी योजना की पूरी जानकारी देंगे। इस समय पतंजलि समूह की एकमात्र कंपनी पतंजलि फूड्स ही शेयर बाजार में सूचीबद्ध है।

2027 के लक्ष्य की भी जानकारी देंगे
इससे पहले एक साक्षात्कार में रामदेव ने बताया था कि उनकी पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि लाइफस्टाइल, पतंजलि वेलनेस और पतंजलि मेडिसीन के आईपीओ लॉन्च करने की योजना है। जानकारी के मुताबिक बाबा रामदेव एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी के 2027 के लक्ष्य की भी जानकारी देंगे।

इसके अलावा यह भी बताया जाएगा कि आत्मनिर्भर भारत को हकीकत में बदलने के लिए समूह की अगले पांच सालों के लिए क्या प्राथमिकताएं हैं। उल्लेखनीय है कि पतंजलि का राजस्व वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 10,664.46 करोड़ रुपये हो गया। इसके पिछले वित्त वर्ष में यह 9,810.74 करोड़ रुपये रहा था।

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...