13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के शराब घोटाला केस में ED के 40 जगह छापे, हैदराबाद...

दिल्ली के शराब घोटाला केस में ED के 40 जगह छापे, हैदराबाद में 25 रेड

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के शराब घोटाले के मामले में ईडी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। एजेंसी ने हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई समेत देश भर में 40 ठिकानों पर इस मामले को लेकर छापेमारी की है। अकेले हैदराबाद में ही 25 जगहों पर रेड डाली गई है। इसी केस में ईडी आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से भी पूछताछ करने वाली है। गुरुवार को ही सीबीआई की स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने सत्येंद्र जैनसे पूछताछ की इजाजत दी थी। कोर्ट ने आदेश दिया है कि जैन से तिहाड़ जेल में ही पूछताछ की जाए, जहां वह बंद हैं। उससे पहले एजेंसी ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

इस केस की जांच में सीबीआई भी जुटी है और उसने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर और बैंक लॉकर भी की जांच की थी। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच बीते कई दिनों से टकराव तेज है। एक तरफ आम आदमी पार्टी इस मामले को गलत बताते हुए भाजपा पर जबरदस्ती घेरने का आरोप लगा रही है तो वहीं भगवा दल का कहना है कि एक्साइज पॉलिसी में कारोबारियों को कमीशन देने का घोटाला किया गया है।

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...