5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यहमने अफसरों को जूते थमाते, कंधे पर घूमते देखा, पर लखनऊ की...

हमने अफसरों को जूते थमाते, कंधे पर घूमते देखा, पर लखनऊ की कमिश्नर जैकब ने तो सबका दिल जीत लिया

Published on

लखनऊ

राजधानी लखनऊ में तेज बारिश की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ में तेज बारिश के बीच ऐसी तस्वीरें आ रही हैं जिसको देख लोग हैरान है। सड़कों पर और कई जगह घरों में पानी भरा है। इस बीच एक तस्वीर ऐसी भी है जिसकी तारीफ करते लोग नहीं थक रहे हैं। लखनऊ की कमिश्नर रोशन जैकब, जब लोग सोकर उठे भी नहीं थे तब पानी से भरे सड़क पर खुद उतरकर हालात का जायजा ले रही थीं। वह राजधानी की उन सड़कों पर गईं जहां कोई जाना नहीं चाहेगा। ऐसा भी नहीं कि उनके पीछ दूसरे कर्मचारियों का जमावड़ा हो। वह घुटने भर पानी में खुद को संभालती हुई हालात का जायजा ले रही थीं।

पानी की निकासी जल्द से जल्द हो और लोगों को जल्द राहत मिले इसके लिए वो कमर्चारियों को जरूरी निर्देश भी दे रही हैं। आज के वक्त में जहां कई IAS अफसर अपने ऑफिस के बाहर निकलना पसंद नहीं करते, कई ऐसी तस्वीरें भी सामने आईं जब अफसर का जूता दूसरे कर्मचारी पकड़ते नजर आए। ऐसे वक्त में लखनऊ कमिश्नर रोशन जैकब ने सबका दिल जीत लिया।

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, रिवरफ्रंट कॉलोनी में पानी से डूबे सड़क पर निकलकर उन्होंने हालात का जायजा लिया। वह सुबह होने से पहले ही 3 बजे हालात का जायजा लेने निकल गईं। ऐसा पहला मौका नहीं है जब रोशन जैकब ने खुद मोर्चा संभाला हो। कोरोना के वक्त में भी उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। आज शुक्रवार जब उनका वीडियो सामने आया तब लोगों ने देखकर यही कहा कि अधिकारी हो तो ऐसा। सिर्फ लखनऊ ही नहीं बल्कि पूरे देश में इस वीडियो को देखकर उनके काम की तारीफ हो रही है।

जैकब केरल की रहने वाली हैं। वह 2014-15 में कानपुर की DM भी रह चुकी हैं। कानपुर में जिलाधिकारी रहते हुए उन्होंने मेरा शहर मेरी देखरेख में अभियान की शुरुआत की थी। उनका प्रयास था कि नागरिक सुविधाओं से संबंधित लोगों की शिकायतों को तत्काल दूर किया जाए। उनको महिला खनन जैसे विभाग की जिम्मेदारी मिली, वह यूपी की पहली महिला आईएएस अधिकारी थी जो महिला खनन निदेशक बनीं।

कोरोना के वक्त भी उनके काम की काफी तारीफ हुई। उन्होंने अवैध खनन पर काफी हद तक रोक लगा दी। अभी हाल ही में लखनऊ के लेवाना होटल में जब आग लगी थी उस वक्त भी इस पूरे मामले की जांच में रोशन जैकब ने अहम भूमिका निभाई। ऐसा माना जाता है कि जब बड़े अधिकारी फ्रंटफुट पर आकर लीड करते हैं तो उनके मातहत आने वाले कर्मचारी भी एक्टिव होकर अपनी भूमिका का सही तरीके से पालन करते हैं। रोशन जैकब का वीडियो देखकर लोग यही कह रहे हैं कि जहां भी रहेंगी वो रोशन करेंगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...