10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized'क्या मैंने तुम्हारा रेप किया?', फोटोग्राफर पर चिल्लाईं उर्फी, फिसली जुबान

‘क्या मैंने तुम्हारा रेप किया?’, फोटोग्राफर पर चिल्लाईं उर्फी, फिसली जुबान

Published on

गॉर्जियस उर्फी जावेद फैशन डीवा तो हैं ही. वे अब ट्रेंड सेटर भी बन गई हैं. उर्फी जावेद ने एक बार फिर बोल्ड आउटफिट पहना है. गुरुवार को वे फिल्म मिडिल क्लास लव की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं. यहां उर्फी का ग्लैम लुक नजर आया. पर इस रिपोर्ट में हम उर्फी के कपड़ों की नहीं बल्कि उनके बयान पर बात करने वाले हैं.

उर्फी जावेद ने ये क्या कह दिया?
स्क्रीनिंग में पहुंचीं उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां उन्होंने एक फोटोग्राफर से ऐसा कुछ कह दिया है कि वे ट्रोल हो रही हैं. वीडियो में उर्फी पैपराजी पर चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं. वो बोलती हैं- जो मेरे साथ फोटो मांग रहा है वो आगे आएगा. आगे आएगा? इसके बाद एक फोटोग्राफर शरमाते हुए उर्फी के साथ फोटो क्लिक कराने आता है. फोटो क्लिक होने के बाद उर्फी कहती हैं- क्यों शरमा रहे थे. फालतू शरमा रहे थे. क्या रेप किया मैंने, क्या किया? मैंने कुछ छेड़ा तुम्हें? नहीं छेड़ा ना.

रेप कमेंट करने पर यूजर्स उर्फी जावेद को ट्रोल कर रहे हैं. उर्फी अक्सर सोशल मीड‍िया पर मह‍िला अध‍िकारों के बारे में अवेयनेस फैलाते हुए नजर आती हैं. महि‍लओं के साथ हुए गलत व्यवहार पर जमकर क्लास लगाती हैं. लेकिन उनका मजाक में इस तरह का कमेंट करना फैन्स को पसंद नहीं आया. लोग उर्फी को उनके कपड़ों के लिए भी खरी खोटी सुना रहे हैं. कई यूजर्स ने उर्फी जावेद के लुक को सुपरमैन करार दिया है. शख्स ने मजाक उड़ाते हुए लिखा- भाई लोगों मार्केट में नया सुपरमैन आया है.

उर्फी का नया लुक कैसा?
स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ट्राउजर पहना था. इस आउटफिट को बोल्ड लुक देते हुए उर्फी ने अपनी पर्पल लिंगरी फ्लॉन्ट की. अपने इस सुपर रिस्की आउटफिट के साथ उर्फी जावेद फुल कॉन्फिडेंट लग रही थीं. उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. उर्फी ने पैपराजी को जमकर पोज दिए. सुपर कूल लुक के साथ उर्फी ओपन हेयर्स, हाई हील्स और मिनिमल मेकअप में नजर आईं. उर्फी को अंडरगार्मेंट्स फ्लॉन्ट करने पर लोगों की आलोचना झेलनी पड़ रही है.

कई यूजर्स ने भद्दे कमेंट्स भी किए हैं. लोगों का कहना है कि उर्फी को शर्म आनी चाहिए. शख्स ने लिखा- स्क्रीनिंग में कौन ऐसे कपड़े पहनता है? उर्फी ने अपने फैशन सेंस और स्टाइल से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रखी है. हर बार वे अपने लुक के साथ नया एक्सपेरिमेंट करती हैं. ट्रोलिंग की फिक्र किए बिना उर्फी जावेद अपने सुपर सेंसेशनल और रिवीलिंग आउटफिट्स को फैंस संग साझा करती हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...