10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedपतंजलि का घी भारत में फेल और ऑस्ट्रेलिया में पास कैसे? बाबा...

पतंजलि का घी भारत में फेल और ऑस्ट्रेलिया में पास कैसे? बाबा रामदेव ने उठाया सवाल

Published on

नई दिल्ली,

योग गुरु स्वामी रामदेव ने शुक्रवार को पतंजलि समूह की कंपनियों के विस्तार को लेकर बड़ा ऐलान किया है. प्रेस कॉन्प्रेंस में स्वामी रामदेव ने पतंजलि समूह की चार कंपनियों के लिए अगले पांच वर्षों में IPO लाने के प्लान की घोषणा की. कंपनी ने एक बयान में कहा कि हम अगले पांच वर्षों में चार आईपीओ लाकर पतंजलि समूह की पांच कंपनियों को लिस्ट करने की तैयारी कर रहे हैं.

कंपनी ने कहा कि पतंजलि फूड्स के बाद हमारा लक्ष्य अपनी चार अन्य कंपनियों- पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि वेलनेस, पतंजलि मेडिसिन और पतंजलि लाइफस्टाइल के आईपीओ लाने का है. फिलहाल पतंजलि फूड्स भारतीय स्टॉक मार्केट में लिस्टेड है. साथ ही कंपनी ने पांच लाख करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यू के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक्शन प्लान बनाया है.

बाबा रामदेव का आरोप
बाबा रामदेव ने FSSAI पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी दुनिया में पतंजलि के घी की बिक्री होती है और इसकी क्वालिटी पर कोई सवाल नहीं उठता है. लेकिन भारत में ये टेस्ट में फेल हो जाता है. स्वामी रामदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पतंजलि के खिलाफ षडयंत्र चलाया जा रहा है.

पतंजलि फूड्स की जोरदार कमाई
बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) अभी एकमात्र शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी है और ये अपने निवेशकों को जोरदार कमाई करा रही है. बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली पतंजलि आयुर्वेद ने साल 2019 में रुचि सोया को रेजोल्यूशन प्रोसेस के तहत 4,350 करोड़ रुपये में खरीदा था. ये कंपनी पहले से ही शेयर मार्केट में लिस्टेड थी.

इस बीच इसी साल 2022 में बाबा रामदेव ने कंपनी का नाम रुचि सोया (Ruchi Soya) से बदलकर पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) किया गया. पंतजलि फूड्स के शेयरों की कीमत हफ्ते-दर-हफ्ते और महीने-दर-महीने बढ़ती जा रही है.

26 रुपये से यहां पहुंचा शेयर प्राइस
Edible Oil बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयरों ने किस तरह अपने निवेशकों को मालामाल किया है इसका अंदाजा साल-दर-साल इसके भाव में बढ़ोतरी के सफर को देखकर लगाया जा सकता है. सितंबर 2017 में इसके शेयर की कीमत करीब 26 रुपये थी. जबकि, गुरुवार को दिनभर के कारोबार के अंत में Patanjali Foods के शेयर 1345 रुपये के स्तर पर बंद हुए. फिलहाल, पतंजलि फूड्स का मार्केट कैप (Mcap) 50,000 करोड़ रुपये के आसपास है.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...