10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअडानी ने बड़े बेटे करण को दी बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे सीमेंट कारोबार

अडानी ने बड़े बेटे करण को दी बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे सीमेंट कारोबार

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ने सीमेंट कारोबार में दो बड़ी डील की है. अडानी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी (ACC) लिमिटेड के अधिग्रहण को पूरा कर लिया है. इसके साथ ही अडानी समूह देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक बन गया है. पहले नंबर आदित्य बिड़ला ग्रुप के अल्ट्राटेक सीमेंट है.

दरअसल, सीमेंट कारोबार को गौतम अडानी के बड़े बेटे करण अडानी संभालने वाले हैं. सूत्रों ने पुष्टि की है कि करण अडानी को अंबुजा सीमेंट के गैर-कार्यकारी निदेशक (Non-Executive Director) के पद पर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा उन्हें ACC के नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन भी नियुक्त किया गया है. बता दें, करण अडानी फिलहाल अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) के CEO हैं.

करण अडानी को बड़ी जिम्मेदारी
मालूम हो कि अडानी ग्रुप ने पिछले दिनों इन दो दिग्गज सीमेंट कंपनी का अधिग्रहण करीबन 10.5 अरब डालर में किया था. अब खबर है कि इस कारोबार को गौतम अडानी ने अपने 35 साल के बड़े बेटे करण अडानी को संभालने के लिए सौंपा है. करण अडानी के लिए सीमेंट का कारोबार संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी है. हालांकि पिछले डेढ़ दशक से वे बंदरगाह कारोबार को बखूबी संभाल रहे हैं.

इस सौदे के पूरा होने के बाद अडानी की अंबुजा सीमेंट्स में 63.15 फीसदी और एसीसी में 56.69 फीसदी हिस्सेदारी (अंबुजा सीमेंट्स के जरिये 50.05 फीसदी हिस्सेदारी) होगी. अब अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 19 अरब डॉलर हो गया है.

डेढ़ दशक से बंदरगाह कारोबार हाथ में
वहीं करण अडानी करीब 15,934 करोड़ रुपये के पोर्ट बिजनेस को जिम्मेदारी के साथ संभाल रहे हैं. करण जनवरी 2016 में अडानी पोर्ट के CEO नियुक्त किए गए हैं, और उन्होंने इस कारोबार को तेजी से विस्तार दिया है.

रिपोर्ट की मानें तो करण अडानी की अगुवाई में अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी दोनों को अडानी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म के साथ तालमेल से विशेष लाभ होने वाला है. खासकर कच्चे माल, अक्षय ऊर्जा और लॉजिस्टिक के क्षेत्र में अडानी ग्रुप को महारथ हासिल है, क्योंकि अडानी ग्रुप की कंपनियों के पास इन कामों को लेकर व्यापक अनुभव है.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अपने बेटे को लाने के अलावा, भारतीय अरबपति सीमेंट कारोबार को बढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को भी शामिल करने की योजना बना रहे हैं.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...