13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयआप MLA अमानतुल्लाह खान का बिजनेस पार्टनर हामिद अली भी अरेस्ट

आप MLA अमानतुल्लाह खान का बिजनेस पार्टनर हामिद अली भी अरेस्ट

Published on

नई दिल्ली।

दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) द्वारा करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किए जाने के बाद, उनके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आप विधायक अमानतुल्ला खान के बिजनेस पार्टनर हामिद अली को साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को एसीबी ने अमानतुल्ला खान के साथ अली के ठिकानों पर छापा मारा था। हामिद अली के घर से एक पिस्तौल, कुछ गोलियां और 12 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। एसीबी के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अमानतुल्ला खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन पद पर रहते हुए बोर्ड की कई संपत्तियों को गैर कानूनी तरीके से किराये पर दिया था। साथ ही, दिल्ली सरकार की ओर से वक्फ बोर्ड को मिले फंड का भी दुरुपयोग किया। एसीबी का कहना है कि इन जानकारियों के बाद ही विधायक अमानतुल्ला खान के आवास सहित अन्य स्थानों पर छापेमारी की गई थी।

भाजपा ने निशाना साधा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहते अमानतुल्लाह ने अपने लोगों को नियम तोड़कर नौकरी दी। उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनके घर से नकदी और हथियार बरामद हुए हैं। इससे आम आदमी पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा दिल्ली के सामने आ रहा है।

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...