12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeप्रधानमंत्री मोदी को जन्‍मदिन पर कंगना रनौत ने बताया 'अवतार', अनुपम खेर...

प्रधानमंत्री मोदी को जन्‍मदिन पर कंगना रनौत ने बताया ‘अवतार’, अनुपम खेर ने ऐसे दी बधाई

Published on

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2022 को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूरी दुनिया सहित भारत के सभी बड़े नेताओं ने नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। इस बीच बहुत से बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ने भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं। इन सिलेब्रिटीज में अक्षय कुमार, अनुपम खेर, परेश रावल और कंगना रनौत जैसे बड़े सिलेब्रिटीज शामिल हैं।

अक्षय कुमार ने खूब की तारीफ
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘आपकी दूर दृष्टि, आपकी गर्मजोशी और काम करने की आपकी क्षमता जैसी आपकी कुछ जीचें मुझे बहुत प्रेरित करती हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं नरेंद्र मोदी जी। आपके स्वास्थय, खुशी और आने वाले गौरवशाली साल की कामना करता हूं।’

कंगना ने नरेंद्र मोदी को बताया अवतार
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी प्रधानमंत्री के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की बधाई आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। बचपन में एक रेलवे प्लैटफॉर्म पर चाय बेचने से लेकर इस दुनिया के सबसे ताकतवर आदमी बनने तक का आपका सफर शानदार है। हम आपके लंबे जीवन की कामना करते हैं लेकिन राम, कृष्ण और गांधी की तरह आप अमर हैं। अब आप हमेशा इस देश और इससे बाहर की चेतना से जुड़ चुके हैं। आप हमेशा जीवित रहेंगे, आपकी विरासत को कोई भी नहीं मिटा सकता इसीलिए मैं आपको अवतार कहती हूं। आपको हमारे नेता के रूप में पाकर धन्य हो गई।’

अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का शपथ लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी। आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे। आप अपनी शपथ की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयत्न कर रहे हैं। सालों तक करते रहेंगे। आपके नेतृत्व के लिए धन्यवाद। जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री मोदी जी।’

परेश रावल ने की लंबी आयु की कामना
बीजेपी के नेता, पूर्व सांसद और बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने भी नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भगवान से आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लंबी आयु के साथ मजबूत बने रहिए नरेंद्र मोदी।’

चिरंजीवी ने दी बधाई
पूर्व सांसद और तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे समय तक हमारे देश का मजबूती से नेतृत्व करने की कामना करता हूं। जन्मदिन की बधाई।’

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...