13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयसफूरा जरगर पर जामिया का एक्शन, कैंपस में एंट्री पर लगाया बैन,...

सफूरा जरगर पर जामिया का एक्शन, कैंपस में एंट्री पर लगाया बैन, छात्रों को भड़काने का आरोप

Published on

नई दिल्ली,

जामिया यूनिवर्सिटी ने एमफिल की स्कॉलर सफूरा जरगर का एडमिशन रद्द करने के बाद अब उनके कैंपस में दाखिल होने पर भी रोक लगा दी है. इसके लिए नोटिस जारी किया गया है. दरअसल, जामिया यूनिवर्सिटी का आरोप है कि सफूरा कैंपस का माहौल खराब कर रही है और मासूम छात्रों को भड़का और भटका रही है. इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने उन छात्रों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जो सफूरा के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे थे.

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपने नोटिस में कहा है कि सफूरा जरगर साल 2020 में सीएए-एनआरसी के विरोध में दिल्ली में हुए दंगों की आरोपी है. वह दंगों की शुरुआत करने वाले साजिशकर्ताओं में से एक है. सफूरा जामिया की EX-MPHIL की छात्रा है, जिसे दोबारा एडमिशन नहीं दिया गया. अब वो जामिया की छात्रा नहीं है.

यूनिवर्सिटी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से ये देखा गया है कि वह यूनिवर्सिटी में बेफिजूल के मुद्दों पर प्रदर्शन करवाती है. वह मासूम छात्रों को भड़का और भटका रही है. सफूरा छात्रों का इस्तेमाल अपने सियासी एजेंडे के लिए कर रही हैं और यूनिवर्सिटी कैंपस का माहौल खराब कर रही है. इसलिए उन पर कैंपस में घुसने पर बैन लगाया जाता है.

26 अगस्त को कैंसिल हुआ था एडमिशन
बता दें कि जामिया ने स्कोलर सफूरा जरगर का एडमिशन बीती 26 अगस्त को ही कैंसिल कर दिया गया था. सफूरा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. डीन ऑफिस ने 26 अगस्‍त को नोटिस जारी कर उन्‍हें जानकारी दी कि उनका एडमिशन रद्द कर दिया गया. सफूरा जामिया से MPhil की स्‍कॉलर थी. यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए वह इसका लगातार विरोध कर रही है.

दिल्ली दंगों के मामले में लगाया गया UAPA एक्ट
गौरतलब है कि सफूरा पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दिल्ली दंगों के मामले में UAPA एक्ट लगाया था. दंगों की चार्जशीट में स्पेशल सेल ने सफूरा के कई चैट्स के जरिए भी खुलासा किया था कि वह CAA और NRC के दौरान दंगों को भड़काने की साजिश में शामिल थीं. सफूरा को प्रेगनेंट होने की चलते जमानत दी गई थी.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...