13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयलद्दाख में चीन की सेना ने हटाए कैम्प, नई सैटेलाइट इमेज में...

लद्दाख में चीन की सेना ने हटाए कैम्प, नई सैटेलाइट इमेज में दिखा क्लियर नजारा

Published on

नई दिल्ली,

पूर्वी लद्दाख के गोगरा-हॉट स्प्रिंग इलाके में भारत और चीन के बीच तनाव कम करने को लेकर हाल में सहमति बनी थी. अब इस इलाके की नई सैटेलाइट इमेज में साफ दिख रहा है कि चीन की सेना ने पैट्रोल प्वॉइंट-15 (PP-15)से अपने कैम्प हटा लिए हैं. आजतक ने इन सैटेलाइट इमेज की पुष्टि भी की है.

रक्षा मंत्रालय ने इससे पहले कहा था कि कैम्प हटाने की प्रक्रिया 8 सितंबर को ही शुरू हो गई थी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने उज्बेकिस्तान के समरकंद पहुंचते, उससे एक हफ्ते पहले ही चीन ने अपने कैम्प हटाने का काम शुरू कर दिया था. इस सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हुए थे.

अधिकारियों ने बताया कि इस बिन्दु पर आम सहमति 16वें दौर की कॉर्प्स कमांडर लेवल मीटिंग से काफी पहले बन गई थी. दोनों पक्षों ने गोगरा-हॉट स्प्रिंग क्षेत्र से अपने कैम्प उठाने पर रजामंदी की थी और इसी के मद्देनजर योजनाबद्ध तरीके से दोनों देशों ने अपने-अपने पड़ाव उठा लिए. सीमा पर शांति के लिए ये बेहद जरूरी है.

भारत और चीन की सेनाओं की ओर से दोनों पक्षों के पड़ाव उठाने का काम 12 सितंबर को पूरा होने की पुष्टि की गई है. इस इलाके में चीन की सेना के एक बड़े कैम्प के होने की खबर आजतक ने ही दिखाई थी. 13 सितंबर के बाद की सैटेलाइट इमेजेस में चीनी सेना के कैंप हटना कंफर्म हो गया है. अन्यथा यहां पहले बड़े सैन्य वाहन और कई अन्य सैन्य उपकरण दिख रहे थे.

हालांकि PP-15 के पास हॉट-स्प्रिंग के एरिया की इमेजेस का तुलनात्मक अध्ययन किया जा सकता है, वहीं PP-16 के पास की ऐसी कोई तस्वीर उपलब्ध नहीं है. इतना ही नहीं दोनों पक्षों की ओर से जो आधिकारिक बयान दिए गए हैं उसमें भी सारा फोकस PP-15 पर सेनाओं के पीछे हटने को लेकर ही किया गया है.पूर्वी लद्दाख के इन इलाकों तक पहुंचने के लिए चीन ने अच्छा खासा रोड नेटवर्क तैयार कर लिया है. इंटेलीजेंस की रिपोर्ट में पहले कहा गया था कि चीन पूर्वी लद्दाख को लेकर अपनी रणनीति में बदलाव कर सकता है.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...